हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के नेता भी दमखम दिखाएंगे। राजस्थान भाजपा से 36 नेताओं-पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के भी 30 से ज्यादा नेताओं को जिम्मेदारी देने की तैयारी चल रही है। इनमें करीब 15 से ज्यादा विधायक और सांसद के नामों पर मंथन चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को स्टार प्रचारक के साथ ही वरिष्ठ पर्यवेक्षक भी लगाया गया है। सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।इधर, हरियाणा और कश्मीर में नियुक्त किए गए भाजपा नेताओं को बूथ, मंडल, शक्ति केन्द्रों की मॉनिटरिंग के साथ-साथ विधानसभावार प्रत्याशियों की सामाजिक, व्यापारिक व अन्य संगठनों के साथ बैठकें आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी गई है।सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक बाबा बालकनाथ, गुरवीर सिंह बराड़, कुलदीप धनखड, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, निहालचंद मेघवाल, रंजिता कोली, मनोज राजोरिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, अतर सिंह भडाणा, पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, रवि नैयर, बलवीर विश्नोई, हर्ष यादव, महेन्द्र सिंह राठौड़, रामस्वरूप कोली, आत्माराम, कर्नल देवानंद गुर्जर, बच्चू सिंह बैंसला।विधायक कैलाश वर्मा, शत्रुघ्न गौतम, छगन सिंह राजपुरोहित, कल्पना देवी, लालाराम बैरवा, विधायक नौक्षम चौधरी, विधायक जेठानंद व्यास, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, अजमेर नगर निगम के उपमहापौर नीरज जैन, विमल अग्रवाल, विष्णु चेतानी, भूपेन्द्र बडौली, भगवान सिंह चौहान, लादूराम तेली, दुर्गासिंह, सोहनलाल आंजना।हरियाणा से सटे अलवर, भरतपुर, जयपुर ग्रामीण, सीकर, चूरू, झुंझनूं, हनुमानगढ़ और गंगानगर जिले के नेताओं को प्रचार और चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी। इनमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक ललित यादव, मनीष यादव, प्रशांत शर्मा, शिखा बराला, हाकम अली, श्रवण कुमार, विकास चौधरी, नरेंद्र बुढ़ानिया, अमित चाराण, रुपेंदर सिंह कुन्नर, डूंगरराम गेदर, सांसद राहुल कस्वां, संजना जाटव, बृजेंद्र ओला को प्रचार के लिए भेजने पर मंथन चल रहा है। श्रीगंगानगर से सांसद कुलदीप इंदौरा को सिरसा और राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को हिसार लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP ने कसी कमर, जेपी नड्डा ने बनाई अपनी नई टीम; रमन सिंह-वसुंधरा राजे बने उपाध्यक्ष
नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव 2024 (2024 Lok Sabha Eletion) के लिए भारतीय जनता...
Anushka Sharma Pregnant: दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का? फिर से पिता बनने वाले हैं Virat Kohli!
Anushka Sharma Pregnant: दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का? फिर से पिता बनने वाले हैं Virat Kohli!
राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की वापसी तय!
आईपीएल 2025 के लिए राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच के रूप में वापसी कर सकते हैं।...
नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष ने भगवान चौमुख नाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सलेहा ---भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र त्रिपाठी को...
राजस्थान में उपचुनाव से पहले BAP ने चला बड़ा दांव, इन 5 जिलों में की संगठनात्मक नियुक्तियां
राजस्थान की 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Rajasthan by-elections) से पूर्व भारत आदिवासी...