दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया है। करीब 9 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब एक्ट्रेस को डिस्चार्ज कर दिया गया है। रविवार दोपहर को एक्ट्रेस बेटी के साथ घर को रवाना हुई हैं।रविवार दोपहर को दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह अपनी नन्हीं बेटी के साथ गिरगांव स्थित एच.एन.रिलायंस अस्पताल से निकले थे। इस दौरान प्राइवेसी के मद्देनजर एक्ट्रेस की कार के शीशों को पूरी तरह ब्लैक कपड़े से कवर किया गया था, जिससे उनकी कोई झलक सामने नहीं आ सकी है।दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम बायो बदला है। उन्होंने मां बनने के बाद अपना नया शेड्यूल दर्शाते हुए लिखा है, फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट (खिलाओ, ढकार दिलवाओ, सुलाओ और यही दोहराओ)। दीपिका पादुकोण 7 सितंबर की शाम को हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं, जिसके अगले दिन 8 सितंबर को उन्होंने दोपहर को बेटी को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के लिए मां बनने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। रणवीर-दीपिका ने पोस्ट में लिखा था, वेलकम बेबी गर्ल