ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। फैंस इस फिल्म को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब इसकी लेटेस्ट अपडेट जानकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, ‘कृष 4’ में ऋतिक रोशन की जोड़ीदार का चेहरा रिवील हो गया है। ‘कृष 4’ में वह एक्ट्रेस नजर आने वाली है, जिन्होंने हाल ही में ब्लॉकबस्टर मूवी दी है। आइए जानते हैं। ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ‘कृष 4’ के पहले पार्ट्स में प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंटा नजर आ चुकी हैं। अब इस फिल्म में नई एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें ‘कृष 4’ के पोस्टर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आ रही हैं। वायरल फोटो में श्रद्धा कपूर ने ‘कृष’ के जैसा ही गेटअप लिया हुआ है। हालांकि, यह पोस्टर सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म में श्रद्धा कपूर की एंट्री को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ‘कृष-4’ को अगले साल दिवाली के खास मौके पर रिलीज किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन ‘वॉर-2’ की शूटिंग के बाद कृष 4 की शूटिंग शुरू करेंगे। इस मूवी को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक मूवी से जुड़ी स्टारकास्ट और रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
वाणिज्य मंत्री ने निर्यातकों को किया आगाह, आगे का समय चुनौतीपूर्ण व कठिन; नए बाजार खोजने की जरूरत
नई दिल्ली। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशंस...
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाको में हो रही भारी बरसात मैदानी इलाको में भी बड़ी आफत लेकर आई है.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लगे उत्तराखंड की शिवालिक पहाड़ियों पर पिछले दो दिन से हो रही तेज़...
ખંભાત એમ.એડ કોલેજમાં સાક્ષરતા દિવસે 'ડીઝીટલ પોસ્ટર મેકીંગ સ્પર્ધા' યોજાઈ.
ખંભાત તાલુકા સાર્વજનિક કેળવણી મંડળ સંચાલિત ઇન્દિરા નટવરલાલ શાહ શિક્ષણ અનુસ્નાતક ભવનમાં ચાલતા...
BCCI Umpire exam level -2
BCCI Umpire exam level-2 held at Narendra Modi stadium.