राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जापान और दक्षिण कोरिया की 6 दिवसीय यात्रा के बाद शनिवार सुबह भारत लौट आए. उनका विमान नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां उनका स्वागत किया गया. इसके बाद वे जयपुर के लिए रवाना हो गए. एयरपोर्ट पर उनके भव्य स्वागत की तैयारियां हैं. सीएम भजनलाल की यह विदेश यात्रा आगामी 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024' की तैयारियों का हिस्सा थी. बैठक के दौरान साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई और साथ ही राज्य में निवेश के नए अवसरों पर प्रकाश डाला गया. विदेश यात्रा के दौरान उनके साथ रहे राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने कहा, 'यह एक अच्छी यात्रा थी और निवेशकों का हमारे प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है और सीएम ने भी उन्हें सकारात्मक तरीके से हर संभव सहायता प्रदान करने का वादा किया है.' सीएम शर्मा के दौरे पर बोलते हुए राजस्थान के मंत्री जवाहर सिंह ने कहा, 'राज्य में निवेश करने की इच्छुक विभिन्न देशों की कंपनियों को आमंत्रित करने के लिए राजस्थान शिखर सम्मेलन के संबंध में सीएम की यह यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी, रोजगार पैदा करेगी. मुझे उम्मीद है कि विदेशी कंपनियां राज्य के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे और पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के विकास में मदद करेंगे. दुनिया भर के देशों ने भारत पर भरोसा दिखाया है क्योंकि वह जो कहते हैं वह करते हैं.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મુખ્યમંત્રીની ઉપસ્થિતિમાં ફિલ્મફેર એવોર્ડ્સ 2025 માટે MOU પર હસ્તાક્ષર સમારોહ
મુખ્યમંત્રીની ઉપસ્થિતિમાં ફિલ્મફેર એવોર્ડ્સ 2025 માટે MOU પર હસ્તાક્ષર સમારોહ
How To Quit Any ADDICTION (Fast) | How to overcome addiction in just 21 Days |
How To Quit Any ADDICTION (Fast) | How to overcome addiction in just 21 Days |
शिवसेनेच्या वतीने औंढा नागनाथ तहसिल कार्यलयावर भव्य शेतकरी मोर्चा .
शिवसेनेच्या वतीने औंढा नागनाथ तहसिल कार्यलयावर भव्य शेतकरी मोर्चा .
औंढा नागनाथ...
'लोकतंत्र खतरे में, संविधान बदलने की रची जा रही साजिश', जयपुर की रैली में भाजपा पर बरसीं सोनिया गांधी
जयपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज कांग्रेस जयपुर में महारैली कर रही है। रैली में कांग्रेस...
Lok Sabha Election 2024: Reservation पर छिड़ी सियासी जंग, क्या बोले पक्ष-विपक्ष के नेता? | Aaj Tak
Lok Sabha Election 2024: Reservation पर छिड़ी सियासी जंग, क्या बोले पक्ष-विपक्ष के नेता? | Aaj Tak