सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में जैन मुनि अनुसरण सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई। चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष सुनील भाणजा एवं मीडिया प्रभारी विमल जौंला ने बताया कि शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम स्थल पर प्रदीप जैन माधोराजपुरा के नेतृत्व में दो टीमों का चयन किया गया जिसमें भरत और बाहुबली टीम चयन होकर अनुसरण स्टेडियम पहुंचीं। जहां सभी खिलाडिय़ों ने अपनी तैयारियों के साथ क्रिकेट खेला। हितेश छाबड़ा ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में विमल जौंला एवं पारसमल जैन को निर्णायक कमेटी में चयन किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में भरत टीम के कैप्टन प्रीती कासलीवाल रही एवं बाहुबली टीम के कैप्टन महावीर प्रसाद सिंहल रहे। निवाई में प्रथम बार हुई धार्मिक क्रिकेट प्रतियोगिता में बाहुबली टीम के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया और सभी 48 पर 5 नोट आउट रहे जबकि भरत टीम के खिलाड़ी 20 पर 9 आउट रहे। प्रतियोगिता में नीलू जैन पचेवर मेन ऑफद मैच रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 में भरत और बाहुबली टीम में 11-11 खिलाड़ी लिए गए। सभी विजेता खिलाडिय़ों को चातुर्मास कमेटी की ओर से पुरस्कार दिया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता का संचालन सीमा जैन, शकुंतला भाणजा, मुन्नी देवी भाणजा, मीनाक्षी भाणजा एवं प्रदीप जैन ने किया। जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के तहत मुनिश्री के सानिध्य में उत्तम सत्य धर्म की विशेष पूजा सोधर्म ईन्द्र सुरेन्द्रकुमार, श्रेयांसकुमार माधोराजपुरा ने की। जिसमें मुनि अनुसरण सागर महाराज ने सत्य धर्म पर सम्बोधित करते हुए कहा कि धर्म की वृद्धि के लिए धर्म सहित बोलने को सत्य कहा है। धर्म के व्यवहार की आवश्यकता ज्ञान चरित्र आदि के सिखाने में होती है। मुनि श्री ने कहा कि प्रत्येक जीव को सदैव ही स्वयं पर हितकारक परिमित तथा अमृत के समान सत्य वचन बोलने चाहिए। यदि कदाचित सत्य वचन बोलने में बाधा प्रतीत होती है तो मौन रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौन रहने से समस्त कार्यों की सिद्धि होती है। जो सत्य के पथ पर चलता है वह हमेशा सुखी रहता है। सत्य अन्तर आत्मा की शुद्धि की वाणी है। सत्य ही उभयलोक में सुख प्रदान करने वाला है। कार्यक्रम का मंगलाचरण जितेश गिन्दोडी ने किया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कटकहा स्थित प्रसिद्ध बब्बा जू धाम मैं चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे कांग्रेस नेता केसरी अहिरवार दर्शन कर लिया आशीर्वाद
गुनौर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क समाजसेवा के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत...
Second hand Mobile Market in Guwahati/New Update iPhone only 7000
Second hand Mobile Market in Guwahati/New Update iPhone only 7000
Video sorce - Himansu...
કાલોલ ૧૨૭વિધાનસભા કોંગ્રેસના યુવા પ્રમુખ તરીકે સંજયસિંહ ગોવિંદસિંહ રાઠોડ નિમણૂક કરવામાં આવી
ગુજરાત રાજયમાં પાછલા કેટલાક વર્ષોથી કોંગ્રેસ સત્તા વિહોણી રહી છે તેમાંય કાલોલ ૧૨૭ વિધાનસભામાં...
ઘોઘા જકાતનાકા પાસેથી નશો કરેલ હાલતમાં 3 શખ્સો ઝડપાયા
ઘોઘા જકાતનાકા પાસેથી નશો કરેલ હાલતમાં 3 શખ્સો ઝડપાયા
Jammu Kashmir के युवाओं ने Terrorism से निपटने के लिए Village Defence Guard शुरू करने की मांग की
Jammu Kashmir के युवाओं ने Terrorism से निपटने के लिए Village Defence Guard शुरू करने की मांग की