हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी और चंद्रशेखर आजाद रावण की आजाद समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में JJP और ASP ने कुल 17 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। वहीं रादौर के प्रत्याशी को बदल दिया है। दोनों पार्टी की पहली सूची में 19 प्रत्याशी और दूसरी सूची में 12 उम्मीदवारों को टिकट दिया था। बता दें कि विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर हरियाणा में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन हुआ है। बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए दोनों दलों ने गठबंधन किया है। दोनों दलों के बीच शीट शेयरिंग को लेकर बनी सहमति में जेजेपी 70 और आजाद समाज पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। प्रदेश की 90 सीटों में से अब तक जेजेपी और आसपा ने 48 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा जेजेपी और आसपा ने रानियां सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को अपना समर्थन दे दिया है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा और 8 अक्टूबर को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि प्रदेश में पिछले 10 साल से बीजेपी की सरकार है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ভিতৰপাৱৈ পঞ্চায়তৰ লংকাদ্বীপ গাঁৱৰ জৰাজীৰ্ণ বাট-পথে জীয়াতু ভুগাইছে গাওঁবাসীক
ভিতৰপাৱৈ পঞ্চায়তৰ লংকাদ্বীপ গাঁৱৰ জৰাজীৰ্ণ বাট-পথে জীয়াতু ভুগাইছে গাওঁবাসীক
મેઘરજ તાલુકાના રેલ્લાવાડા ગ્રામ્ય વિસ્તારમાં પાણીના સ્ત્રોત, નદી અને તળાવ કિનારાની સફાઈ કરવામાં આવી.
મેઘરજ તાલુકાના રેલ્લાવાડા ગ્રામ્ય વિસ્તારમાં પાણીના સ્ત્રોત, નદી અને તળાવ કિનારાની સફાઈ કરવામાં આવી.
प्रदेश उपाध्यक्षा चित्राताई वाघ यांची पत्रकार परिषद
प्रदेश उपाध्यक्षा चित्राताई वाघ यांची पत्रकार परिषद
Breaking News: Kachchh जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4 रिएक्टर स्केल रही तीव्रता | Gujarat
Breaking News: Kachchh जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4 रिएक्टर स्केल रही तीव्रता | Gujarat