जैसलमेर जिले के रामदेवरा में चल रहे मेले में मंगलवार रात 9:30 बजे बम धमाके की धमकी दी गई है। जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि जीआरपी के हेड कॉन्स्टेबल को पोकरण रेलवे स्टेशन पर एक पर्ची मिली थी। इसमें लिखा था कि - कपड़े के बने घोड़े लेकर आ रहे जातरुओं की जांच कीजिए, उसमें बम हो सकता है। मैं डरते हुए बाथरूम में बैठकर ये लिख रहा हूं। आप लोग BSF और पुलिस को सूचना दो। आतंकी मंदिर को घोड़े में बम रखकर उड़ा सकते हैं। आप लोग चेक कीजिए।जिसके बाद पुलिस और इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने मेला स्थल और आसपास के एरिया में छानबीन की। हालांकि, पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। कुछ दिन पहले जयपुर में भी इस तरह के झूठी धमकी वाले मामले सामने आए थे। धमकी के बाद मंदिर को खाली कराया गया। बाबा रामदेव समाधि समिति द्वारा चढ़ाए गए कपड़े के छोटे और बड़े घोड़े ट्रैक्टर में भरकर मंदिर से 2 किलोमीटर दूर रणुजा कुएं पर ले जाए गए। जोधपुर से ईआरटी (इमरजेंसी रिस्पांस टीम) कमांडो की टीम भी रात 12.50 बजे रामदेवरा पहुंची। उन्होंने मंदिर के आसपास तलाशी ली।रातभर मंदिर में श्रद्धालुओं की जांच की गई। पोकरण के डिप्टी एसपी भवानी सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और एजेंसियां अलर्ट पर हैं। वहीं, बाबा रामदेव के दर्शन के लिए वीवीआईपी भी पहुंच रहे हैं। बीते दिनों लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी रामदेवरा दर्शन करने पहुंचे थे। वहीं, बुधवार को राजस्थान के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत भी बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए रामदेवरा आ रहे हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લામાં ખાણ ખનીજ વિભાગના દરોડામાં રૂા. 3 કરોડનો મુદ્દામાલ સીઝ
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લામાં ચાલતી ખનીજનું ખનન અને વહન પ્રવૃત્તિ સામે તંત્રે કાર્યવાહી કરી હતી. જેમાં...
पूर्व महाराजा सूरजमल की छतरी तोड़ना लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़: गुंजल
कोटा उत्तर पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने तुलसी गांव बूंदी में पूर्व नरेश सूरजमल...
Bajaj Pulsar N 160 Vs Tvs Apache RTR 160 4V: 160 सीसी की इन दोनों बाइक्स में से कौन है बेहतर, जानें डिटेल
भारतीय बाजार में 160 सीसी सेगमेंट में कई बाइक्स को ऑफर किया जाता है। लेकिन इनमें से Bajaj...
દાંતા ભક્ત સુતા સુતા માં અંબેના દર્શનાર્થે પહોંચ્યો
દાંતા ભક્ત સુતા સુતા માં અંબેના દર્શનાર્થે પહોંચ્યો
Heat Wave Alert: भारत में 2060 तक कहर बरपाएगा हीटवेव, IMD ने जारी की डरा देने वाली रिपोर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 25 अप्रैल को एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें आने वाले मौसम को लेकर...