एपल इंटेलिजेंस के साथ iOS 18 अपडेट 16 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इसमें तमाम अपग्रेड और AI फीचर्स मिलेंगे। iPhone 16 सीरीज के लिए सबसे पहले अपडेट को रोलाउट किया जाएगा। इसके बाद दूसरे आईफोन्स को एपल का नया अपडेट मिलेगा। इसमें न्यू OS कस्टमाइजेशन AI पावर और एपल इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ नई होम स्क्रीन लॉक स्क्रीन और कंट्रोल सेंटर को कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलेगा।

Apple ने iPhone 16 सीरीज को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। एपल ने फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च के साथ नए सॉफ्टवेयर iOS 18 की भी घोषणा की है, जो अगले सप्ताह आने के लिए तैयार है। नए अपडेट में कई खास फीचर्स मिलेंगे। इसमें न्यू OS कस्टमाइजेशन, AI पावर और एपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। इसे इतिहास का सबसे बड़ा अपडेट भी कहा जा रहा है। इसमें कंपनी न सिर्फ नए फीचर्स जोड़ रही है, बल्कि एआई का भी इसमें ठीक-ठाक समागम रहने वाला है।

क्यों खास है एपल का ये अपडेट

iOS 18 अपडेट में चैट जीपीटी पावर्ड सिरी, कंटेंट एडिटिंग कैपेबिलिटीज, इमेज जेनरेशन का सपोर्ट मिलेगा। iPhone 16 पहली ऐसी सीरीज होगी, जिसे सबसे पहले नया अपडेट मिलेगा। हालांकि अपडेट को पुराने iPhones के लिए भी रोलआउट किया जाएगा। लेकिन एक सीमा तक।

16 सितंबर को होगा रिलीज

iOS 18 16 सितंबर को आ रहा है। अपडेट में नई होम स्क्रीन, लॉक स्क्रीन और कंट्रोल सेंटर को कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलेगा। इसमें नए विजुअल इफेक्ट- जैसे डार्क या टिंटेड थीम, जो ऐप आइकन और विजेट को एक यूनीक लुक देगा।

मिलेंगे नए फीचर्स

  • नए अपडेट में दोबारा से डिजाइन किया हुआ कंट्रोल सेंटर होगा। जो सबसे ज्यादा यूज होने वाले कंट्रोल्स जैसे कि मीडिया प्लेबैक, होम कंट्रोल्स और कनेक्टिविटी ऑप्शन को जल्दी एक्सेस करने की सुविधा देगा।
  • यूजर्स आसानी से अपनी जरूरतों के अनुसार लेआउट को कस्टमाइज कर पाएंगे। इसके अलावा, थर्ड पार्टी कंट्रोल को मेन कंट्रोल सेंटर में जोड़ा जाएगा। जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा।
  • एपल अपने चुनिंदा डिवाइस के लिए एपल इंटेलिजेंस फीचर्स की बीटा टेस्टिंग कर रहा है। इनमें iOS 18.1, iPadOS 18.1 और macOS 15.1 शामिल हैं।