कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है…इस कविता को कौन नहीं जानता, कुमार विश्वास की ये कविता लोगों के दिलों की धड़कन है। इस कविता से लोगों के दिलों को जीतने वाले प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि कुमार विश्वास के मैनेजर के पास अनजान नंबर से फोन आया था। जिसके बाद से ही डर का माहौल बना हुआ है। मैनेजर ने कुमार विश्वास और खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की अपील की है। वहीं इस धमकी को लेकर कुमार विश्वास का रिएक्शन भी आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “जैसे इन जैसे खर-दूषणों के धमकाने से देश “राघवेंद्र राम का गुणगान” सुनना बंद कर देगा और हम करना “सीताराम चरित अति पावन मधुर सरस अरु अति मनभावन पुनि पुनि कितनेहू सुनत सुनाये. हिय की प्यास बुझत न बुझाए।” बता दें कि उनके मैनेजर प्रवीन पांडेय की शिकायत के मुताबिक, शनिवार शाम छह बजे उन्हें अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कुमार विश्वास का नाम लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उसने कहा कि वह कुमार विश्वास को जान से मार देगा।वहीं जिस वक्त कुमार विश्वास के मैनेजर को यह धमकी भरी कॉल आई, उस वक्त कुमार विश्वास सिंगापुर में थे। जहां वह सिंगापुर में 8 सितंबर से 13 सितंबर तक श्रीराम कथा कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, कॉल करने के लिए किसी तरह के ऐप का इस्तेमाल नहीं किया गया। यह सामान्य कॉल थी। ई-मेल पर आई शिकायत के आधार पर गाजियाबाद की इंदिरापुरम थाना पुलिस इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।शुरुआती जांच में पता चला है कि मोबाइल नंबर मुंबई का है। इस मामले में पुलिस सभी एंगल पर छानबीन कर रही है। हालांकि, कॉल करने वाला व्यक्ति कौन है और क्या करता है, फिलहाल पुलिस ने इस बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
લીમડી ખાતે ભારત માતાનું પૂજન અને સ્વતંત્ર સેના ની ઓ નું સન્માન કરાયું
રિપોર્ટર હિતેશ શાહ
લીંબડી મો 98242 96004
आरे वारे समुद्रात बुडणाऱ्या शाळकरी मुलाला जीवदान ; स्थानिक ग्रामस्थांची तत्परता
कोल्हापुरातील करवीर तालुक्यातील उचगाव येथून सहलीसाठी रत्नागिरीत आलेल्या १०० मुलांच्या ग्रुपमधील...
Bangladesh Border से सटे इलाकों में रहने वाले हज़ारों लोग जैसे सफर करते हैं, आप दुखी हो जाएंगे
Bangladesh Border से सटे इलाकों में रहने वाले हज़ारों लोग जैसे सफर करते हैं, आप दुखी हो जाएंगे
बड़ी खुशखबरी: iPhone 14 Plus पर मिल रहा 36 हजार का डिस्काउंट, सस्ते Android स्मार्टफोन के दाम में खरीद रहे ग्राहक
iPhone 14 Plus Sale and Discount स्मार्टफोन को भारत में बेस मॉडल के लिए 89900 रुपये की शुरुआती...
राजकारणाचा दर्जा वाढविला पाहिजे, अमरावतीच्या माजी पालकमंत्री मंत्री ॲड. यशोमती ठाकूर
राज्यातील सत्ता संघर्षामुळे घसरत चाललेला राजकारणाचा दर्जा वाढविण्याची जबाबदारी सर्वस्वी...