कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है…इस कविता को कौन नहीं जानता, कुमार विश्वास की ये कविता लोगों के दिलों की धड़कन है। इस कविता से लोगों के दिलों को जीतने वाले प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि कुमार विश्वास के मैनेजर के पास अनजान नंबर से फोन आया था। जिसके बाद से ही डर का माहौल बना हुआ है। मैनेजर ने कुमार विश्वास और खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की अपील की है। वहीं इस धमकी को लेकर कुमार विश्वास का रिएक्शन भी आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “जैसे इन जैसे खर-दूषणों के धमकाने से देश “राघवेंद्र राम का गुणगान” सुनना बंद कर देगा और हम करना “सीताराम चरित अति पावन मधुर सरस अरु अति मनभावन पुनि पुनि कितनेहू सुनत सुनाये. हिय की प्यास बुझत न बुझाए।” बता दें कि उनके मैनेजर प्रवीन पांडेय की शिकायत के मुताबिक, शनिवार शाम छह बजे उन्हें अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कुमार विश्वास का नाम लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उसने कहा कि वह कुमार विश्वास को जान से मार देगा।वहीं जिस वक्त कुमार विश्वास के मैनेजर को यह धमकी भरी कॉल आई, उस वक्त कुमार विश्वास सिंगापुर में थे। जहां वह सिंगापुर में 8 सितंबर से 13 सितंबर तक श्रीराम कथा कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, कॉल करने के लिए किसी तरह के ऐप का इस्तेमाल नहीं किया गया। यह सामान्य कॉल थी। ई-मेल पर आई शिकायत के आधार पर गाजियाबाद की इंदिरापुरम थाना पुलिस इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।शुरुआती जांच में पता चला है कि मोबाइल नंबर मुंबई का है। इस मामले में पुलिस सभी एंगल पर छानबीन कर रही है। हालांकि, कॉल करने वाला व्यक्ति कौन है और क्या करता है, फिलहाल पुलिस ने इस बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
विभागीय व्यवस्था से जल्द भरे जाएंगे रिक्त पद:-डॉक्टर शर्मा
बून्दी
फ़रीद खान
विभागीय व्यवस्था से जल्द भरे जाएंगे रिक्त पद : डॉ. शर्मा ...
ડીસા શહેર ખાતે વિધાનસભા ચૂંટણીનું કાર્યાલયનો શુભારંભ કરવામાં આવ્યું
ડીસા શહેર ખાતે વિધાનસભા ચુંટણી નું કાર્યાલય નો શુભારંભ કરવામાં આવ્યું
આ કાર્યક્રમમા રાજ્ય સભાના...
अखिलेश बोले-यूपी से कमाकर राजस्थान में इन्वेस्ट कर रहे अफसर:कुछ अधिकारी यहां पकड़े गए थे; कपड़ों से कोई योगी नहीं हो जाता
'यूपी में कई अफसर लूट में लगे हैं। कमिश्नर दूसरे प्रदेश से इसलिए लाए गए हैं कि उत्तर प्रदेश को...
सस्ता हो गया 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला ये Motorola का ये स्मार्टफोन , यहां जानें सभी ऑफर्स और कीमत
त्यौहारी सीजन सेल शुरू हो गई है जिसमें बहुत से इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स...
चमत्कारी Super 30 कोचिंग के मालिक आनंद कुमार बहुत ही साधारण कपड़ो में पद्मा पुरस्कार लेने पहुंचे 😱😍
चमत्कारी Super 30 कोचिंग के मालिक आनंद कुमार बहुत ही साधारण कपड़ो में पद्मा पुरस्कार लेने पहुंचे 😱😍