नए मोटो फ्लिप फोन का लैंडिंग पेज कई दिनों पहले से ही अमेजन पर लाइव है। दरअसल कंपनी इस फोन को चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इसके अलावा Motorola Razr 50 Ultra की भारत में पहले ही एंट्री हो चुकी है। अब Motorola Razr 50 की बारी है। कंपनी का यह फोन सेगमेंट के सबसे लार्जेस्ट एक्सटर्नल डिस्प्ले के साथ इंट्रोड्यूस करवाया जा रहा है।

मोटोरोला आज अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना फ्लिप फोन Motorola Razr 50 लॉन्च कर रहा है। इस फोन का लैंडिंग पेज कई दिनों पहले ही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर लाइव हो चुका है। दरअसल, कंपनी इस फोन को चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इसके अलावा, Motorola Razr 50 Ultra की भारत में पहले ही एंट्री हो चुकी है। अब Motorola Razr 50 की बारी है। कंपनी का यह फोन सेगमेंट के सबसे लार्जेस्ट एक्सटर्नल डिस्प्ले के साथ इंट्रोड्यूस करवाया जा रहा है। फोन आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए लॉन्च से पहले इस दमदार अपकमिंग मोटोरोला फ्लिप फोन के स्पेक्स पर एक नजर डाल लेते हैं-

एक्सटर्नल डिस्प्ले

Motorola Razr 50 को कंपनी 3.6 इंच pOLED display के साथ ला रही है। फोन 1700 निट्स पीक ब्राइटनेस और एसजीएस आई प्रोटेक्शन के साथ लाया जा रहा है।

डिजाइन

मोटोरोला फोन को कंपनी वीदन लैदर फिनिश डिजाइन के साथ ला रही है। कंपनी का कहना है कि फ्लिप होने वाला यह फोन पोकेट में आसानी से फिट होने वाले डिजाइ के साथ लाया जा रहा है।