राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते कई जगह बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन तक पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। जिनमें से 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 16 सिसंबर के बाद बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।पिछले 24 घंटे में अजमेर सहित कई जिलों में भारी बारिश हुई। ऐसे में कई क्षेत्रों में जलभराव के कारण बने हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने सेना को बुला लिया है। आर्मी केंटोन्मेंट की टीम शाम तकरीबन चार बजे यहां पहुंची और शहर में जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया। बाढ़ जैसे हालात पर रेस्क्यू ऑपरेशन का खाका तैयार किया। अजमेर शहर में शाम छह बजे तक 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, भरतपुर के नगर में देर रात तक 9 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कोटा, दौसा, बांसवाड़ा, अलवर व डूंगरपुर में भी 2 से 4 इंच तक बारिश हुई।बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़ और सवाई माधोपुर में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अजमेर, अलवर, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, राजसमंद, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સાવરકુંડલા શહેરી વિસ્તારમાં અંશાત ધારો લાગુ કરાયો
સાવરકુંડલા શહેરી વિસ્તારમાં અશાંત ધારો લાગુ કરાયો.
...
ડીસામા ગઈકાલે સાંજે નાયબ કલેક્ટર કચેરી ખાતે તાલુકા સંકલનની બેઠક યોજાઇ #aajkanewsgujarati#aajtaknews
ડીસામા ગઈકાલે સાંજે નાયબ કલેક્ટર કચેરી ખાતે તાલુકા સંકલનની બેઠક યોજાઇ #aajkanewsgujarati#aajtaknews
ঐতিহাসিক শ্ৰীশ্ৰীশিয়ালা বৈষ্ণৱ,দেওমৰনৈ সত্ৰৰ পুখুৰীত দুষ্প্ৰাপ্য কাছ মুকলি
ঐতিহাসিক শ্ৰীশ্ৰীশিয়ালা বৈষ্ণৱ,দেওমৰনৈ সত্ৰৰ পুখুৰীত মেলিলে এটি দুষ্প্ৰাপ্য কাছ ৷ দৰং জিলাৰ...
दिल दहला देने वाला Video : पति ने किया पत्नी का कत्ल, फिर गोली मारकर कर ली आत्महत्या।
दिल दहला देने वाला Video : पति ने किया पत्नी का कत्ल, फिर गोली मारकर कर ली आत्महत्या।
...
Share Market Today | Portfolio Tips: अपने Portfolio पर आपको कितना है भरोसा? | Traders Hotline
Share Market Today | Portfolio Tips: अपने Portfolio पर आपको कितना है भरोसा? | Traders Hotline