तमिल स्टार विजय की तमिलगा वेत्री कझगम को भारत के चुनाव आयोग ने रविवार को एक राजनीतिक पार्टी के रूप में पंजीकृत कर लिया है। चुनाव आयोग ने विजय की पार्टी को चुनावी राजनीति में भाग लेने की अनुमति भी दे दी है। इस बात की जानकारी एक्टर विजय ने खुद दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत का चुनाव आयोग आधिकारिक तौर पर तमिलगा वेत्री कझगम को एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत करता है और एक पंजीकृत पार्टी के रूप में चुनावी राजनीति में भाग लेने की अनुमति देता है। बता दें कि विजय ने 2 फरवरी को अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि वह 2024 के बजाय 2026 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 22 अगस्त को अपनी राजनीतिक पार्टी के लिए प्रतिक और ध्वज का अनावरण किया फिर इसे पनैयूर पार्टी कार्यालय में फहराया। इसके साथ ही पार्टी के लिए एक आधिकारिक गीत भी जारी किया। पार्टी के झंडे का अनावरण करने से पहल विजय ने एक प्रतिज्ञा भी पढ़ी थी और कहा कि वह सभी जीवित प्राणियों के लिए समानता के सिद्धांत को कायम रखेंगे। मैं जाति, धर्म, लिंग और जन्म स्थान के नाम पर मतभेदों को दूर करूंगा, लोगों में जागरूकता पैदा करूंगा और सभी के लिए समान अवसरों और समान अधिकारों के लिए प्रयास करूंगा। मैं गंभीरता से पुष्टि करता हूं कि मैं सभी जीवित प्राणियों के लिए समानता के सिद्धांत को कायम रखूंगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में देर रात युवक की हत्या #kota-pulice #mardar #news @BBCHindi
भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में देर रात युवक की हत्या #kota-pulice #mardar #news @BBCHindi
ઓગસ્ટમાં કુલ 13 દિવસ બેંકો બંધ રહેશે, બ્રાન્ચમાં જતા પહેલા અહીં સંપૂર્ણ યાદી તપાસો
ઓગસ્ટ મહિનો આવી રહ્યો છે. જો તમે ઓગસ્ટ મહિનામાં બેંક સંબંધિત કોઈ કામ કરવા જઈ રહ્યા છો, તો પહેલા આ...
ગાંધીનગર ખાતે મુખ્યમંત્રી ભુપેન્દ્રભાઈ પટેલના અધ્યક્ષસ્થાને VTV કોન્કલેવ યોજાઇ
ગુજરાતે બહુઆયામી વિકાસ કર્યો છે અને તેની અનુભૂતિ દરેક નાગરિકને થઈ રહી છે: મુખ્યમંત્રી...
Top 20 Stocks Wrap Up: मौजूदा Cues के बीच अब इन स्टॉक्स पर लगा लें दांव? | Bajaj Finance Share Price
Top 20 Stocks Wrap Up: मौजूदा Cues के बीच अब इन स्टॉक्स पर लगा लें दांव? | Bajaj Finance Share Price
NDA Meeting In Delhi: सहयोगी दलों से Narendra Modi को मिला समर्थन, खास तरह से किया सबका शुक्रिया
NDA Meeting In Delhi: सहयोगी दलों से Narendra Modi को मिला समर्थन, खास तरह से किया सबका शुक्रिया