जम्मू—कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के प्रचार की सरगर्मी तेज होने के साथ—साथ आरोपों—प्रत्यारोपों का दौर भी परवान पर आ गया है। जम्मू—कश्मीर में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के दूसरे दिन शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और महबूबा मुफ्ती की पीडीपी पर जम्मू-कश्मीर को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह जीते तो यहां आतंक का राज होगा। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में सरकार का हिस्सा बनाने के लिए कुछ क्षेत्रीय दलों और कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ ‘सौदा किया है’। शाह ने जम्मू में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘राहुल बाबा कहते हैं कि हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देंगे। आप क्यों जनता को गुमराह कर रहे हैं। यह दर्जा तो सिर्फ भारत सरकार दे सकती है। प्रधानमंत्री दे सकते हैं। हम पहले ही कह चुके हैं चुनाव के बाद उचित समय पर जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिया जाएगा। जो चीज हम पहले ही दे चुके हैं, उसे यह मांग रहे हैं।आतंकवाद घटाया, सिनेमाघर खुले: पिछली सरकारों को घेरते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में भाजपा ने आतंकवाद को 70% तक कम करने का काम किया है और आतंकवादियों से लोहा भी लिया है। उन्होंने अमरनाथ यात्रा की सफलता और सिनेमाघरों को फिर से खोलने को इसका सबूत बताया और कहा कि अगर कांग्रेस—नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठजोड़ जम्मू-कश्मीर की सत्ता में लौटा तो आतंकवाद फिर से वापस आ जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पलपल न्यूज की संस्थापक पत्रकार खुशुबू अख्तर के घर में अज्ञातों ने लगाई आग | Hindustani Reporter |
पलपल न्यूज की संस्थापक पत्रकार खुशुबू अख्तर के घर में अज्ञातों ने लगाई आग | Hindustani Reporter |
LIVE | 'Shaheed Bhagat Singh Armed Forces Preparatory School' की शुरुआत | Shri Arvind Kejriwal
LIVE | 'Shaheed Bhagat Singh Armed Forces Preparatory School' की शुरुआत | Shri Arvind Kejriwal
बालचंद पाड़ा अभयनाथ कुंड के पास कभी भी हो सकता है भीषण हादसा।
लगभग दो सप्ताह पूर्व आई बारिश के कारण बालचंद पाड़ा स्थित अभय नाथ कुंड की दीवार टूट गई थी , जिसके...
Bulletin BanasKantha | 27 - September - 2022 | YHNI2022
Bulletin BanasKantha | 27 - September - 2022 | YHNI2022