आबूरोड: आजाद मैदान में गणपति की धूमधाम से की स्थापना

- सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति व शिवसेना की ओर से की गई स्थापना 

- शिवसेना नगर प्रमुख लालाराम ने खारवाल ने बताया कि आबूरोड शहर में सौ से डेढ़ सौ मूर्तियां की गई स्थापित

                

आबूरोड (सिरोही)। गणेश महोत्सव समिति, आजाद मैदान के उपाध्यक्ष उमेश छंगाणी, नरेन्द्र अग्रवाल, सुरेन्द्रसिंह कच्छावा, शिवसेना प्रमुख लालाराम खारवाल, नरेश लोधी , शैलेश ओरिया, मुकेश गुरुजी, मनोज सिंगला, धीरज चौरसिया, मुकेश बदलिया, राजू टेलर, निरंजन, हैप्पी ओर्डिया अग्रवाल, पार्षद चन्द्ररेखा अग्रवाल आदि की उपस्थित में आबूरोड के आजाद मैदान में भगवान गणपति की स्थापना धूमधाम से की गई। गणेश महोत्सव सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति व शिवसेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है। गणपति स्थापना विधि-विधान के साथ की गई और स्थापना के समय पांडाल जयकारों से गूंज उठा। स्थापना समारोह में उपस्थित शिवसेना के नगर प्रमुख लालाराम खारवाल ने बताया कि आबूरोड शहर में सौ से डेढ़ सौ मूर्तियां स्थापित की गई है।