केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे. बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बीजेपी की विधानसभा चुनाव योजना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र भर में 21 नेता अलग-अलग समितियों का हिस्सा होंगे और सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं.चंद्रशेखर बावनकुल ने कहा कि महायुति के लिए बीजेपी की योजना बूथ स्तर तक प्रबंधन की है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव भी महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार में शामिल होंगे. हमने नितिन गडकरी से चुनाव प्रचार के लिए पूरा समय देने का अनुरोध किया और उन्होंने सहमति दे दी. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में बीजेपी के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी घटक हैं. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी तगड़ा झटका खा चुकी है. इसको देखते हुए बीजेपी इस बार विधानसभा चुनावों में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहती है. कुछ ही सप्ताह में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है. उससे पहले ही बीजेपी ने चुनाव प्रचार की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और राज्य के अन्य नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी की तरफ से चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सौंपा गया है. बावनकुले ने कहा, "गडकरी को महाराष्ट्र की जनता से बहुत प्यार है. हमेशा उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की है. वे हमेशा हमारी कोर टीम और राज्य मामलों की निगरानी करने वाले संसदीय बोर्ड का हिस्सा रहे हैं."बता दें कि लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी ने नागपुर सीट पर कांग्रेस के विवेक ठाकरे के खिलाफ लगभग 25 रैलियां की थीं. उन्होंने 1,37,000 वोटों से जीत दर्ज की थी, उनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल को मुख्य समन्वयक बनाया जाएगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शिक्षा मंत्री ने किया 1 करोड़ 61 लाख रुपए से निर्मित 2 सड़कों का लोकार्पण
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में एक करोड़...
THARAD // થરાદ પોલીસ સ્ટેશન ના ગુનામાં નાસતા ફરતા આરોપી ઝડપાયો..
થરાદ પોલીસ સ્ટેશન ના ગુનામાં નાસતા ફરતા આરોપી ઝડપાયો..
થરાદ પોલીસ ને પેટ્રોલિંગ દરમિયાન...
Moscow: Daughter of Putin's brain and ally killed in car explosion
Moscow: Daughter of Putin's brain and ally killed in car explosion