सुंदरकांड महिला मंडल के नंदोत्सव मे बही भजनो की बयार

कीर्ति सुखवाल बनी महिला मंडल की अध्यक्ष 

बून्दी। कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रमो की श्रृंखला मे धाबाईयो का चौक स्थित बुडेश्वर महोदव मंदिर मे सुंदरकांड महिला मंडल द्वारा नंदोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर सभापति सरोज अग्रवाल ने भी नंदोत्सव मे शिकरत की। 

पूर्व अध्यक्ष विष्णु लखोटिया, कोषाध्यक्ष मधु लखोटिया, सचिव मंजू तोतला एवं मंडल के सभी सदस्यों ने अनेक भजन गाकर वातावरण को भक्ति एवं आनंद मय कर दिया। नंदोत्सव सुनीता और शर्मिला राधा कृष्ण व लीला सोमानी नंद बाबा के रूप में बाल गोपाल के साथ झांकी में नजर आए। पांडाल में कृष्ण जन्म लीला, नटखट बाल गोपाल लीला, गोवर्धन लीला, रास लीला का मंचन भी किया गया। मण्डल द्वारा राधे कृष्ण की झांकी सजाकर 56 भोग लगाकर गोर्वधन लीला करते हुये प्रश्नोतरी का आयोजन भी किया गया। 

इस दौरान सुंदरकांड महिला मंडल के सदस्यों द्वारा नए अध्यक्ष का चुनाव करते हुये कीर्ति सुखवाल को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौपा। भजन गायक जीतू द्वारा कितना प्यारा है सिंगार तेरा , केसर चंदन तिलक लगाकर सज धज करके बैठो है, महिलाओं ने भजन पर नृत्य किया इस दौरान महिला मंडल अध्यक्ष कीर्ति सुखवाल व महिला मंडल की सदस्यों ने नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल का स्वागत भी किया।