कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष का किया स्वागत

सुमेरपुर। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद कुमावत व उपाध्यक्ष जगदीश सुथार और उनकी कमेटी द्वारा शुक्रवर को फूल माला साफा पहना सुमेरपुर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गणपत सिंह देवड़ा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ललकार सिंह राणावत ने बताया कि राजस्थान कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा सुभाष मेवाड़ा को नियुक्ति देने पर पूरे सुमेरपुर नगर में हर्ष उल्लास का माहौल है उनके सानिध्य में सभी पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान आ गई। मेवाड़ा के सानिध्य में सभी कांग्रेस जन एक होकर आने वाले नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने हेतू भरपूर प्रयास करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता कांतिलाल एडवोकेट ने बताया कि नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा के नेतृत्व में छतीश कॉम के लोगों को साथ लेकर नगर पालिका चुनाव में एकजुट होकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। वही नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा ने आभार जताते हुए सभी को एक साथ लेकर चलने का विश्वास जताया। एडवोकेट कल्याण सिंह, एडवोकेट हनुमत सिंह,सुभाष राजगुरु एडवोकेट, सकाराम मेघवाल,महेश परिहार, हिम्मत गहलोत,रौनक परिहार और भी अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।