पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आगामी उपचुनाव में मैदान में नहीं उतरने की बात कही है। बीते बुधवार को सीकर में मीडिया से बातचीत करते हुए राठौड़ ने कहा कि मैं चुनाव हारा हुआ हूं। इसलिए चुनाव नहीं लडूंगा। फिर भी पार्टी का जो भी आदेश होगा उसकी पालना सच्चे सिपाही के तौर पर करता रहूंगा। सियासी गलियारों में चर्चा है कि राजेंद्र राठौड़ को पार्टी झुंझुनूं से टिकट देकर चुनाव लड़ा सकती है। माना जा रहा है कि जातिगत समीकरण के हिसाब से राजेंद्र राठौड़ झुंझुनूं सीट पर फिट नहीं बैठ रहे हैं। झुंझुनूं सीट जाट बाहुल्य मानी जाती है, इसलिए राजेंद्र राठौड़ वहां से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। दरअसल, राजेंद्र राठौड़ बुधवार को सीकर में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए आए थे। इस दौरान झुंझुनूं में होने वाले विधानसभा उप चुनाव में पार्टी टिकट मिलने और चुनाव लडऩे की चर्चाओं पर राजेन्द्र राठौड़ ने मुस्काराते हुए कहा कि राजनीति में चर्चाओं का दौर तो होगा ही, और चर्चाओं का दौर जारी रहना भी चाहिए। फिर भी पार्टी का जो भी आदेश मेरे लिए होगा। उसकी पालना सच्चे सिपाही के तौर पर करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव हारा हुआ हूं, इसलिए मैं चुनाव नहीं लडूंगा। फिर भी पार्टी का जो भी आदेश मेरे लिए होगा, उसकी पालना सच्चे सिपाही के तौर पर करता रहूंगा। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है, किसी में मतभेद नहीं है। विदित हो कि लोकसभा चुनाव से पहले भी राजेंद्र राठौड़ ने भरतपुर में एक मीटिंग के दौरान कहा था कि, ‘मैं पराजित व्यक्ति हूं, लेकिन फर्स पर बिछाने से लेकर बड़ी जिम्मेदारी निभाने का काम करूंगा जैसा पार्टी आदेश देगी।’
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सुशांत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत:SC ने HC का फैसला रखा बरकरार; CBI ने लुक-आउट सर्कुलर लागू करने की थी अपील
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी...
40 सदस्यीय छात्र परिषद के गठन के लिए वेल्लम गर्डन स्कूल में हुआ समारोह, बच्चों को मिली जिम्मेदारियां
आगरा: नेहरू एनक्लेव शमशाबाद रोड स्थित वेल्लम गार्डन स्कूल में 40 सदस्यीय छात्र परिषद (2022-23) का...
ડીસા નજીક બાઇક ચાલકે રાહદારીને અડફેટે લેતાં સારવાર દરમિયાન મોત
બનાસકાંઠામાં ડીસા-રાધનપુર નેશનલ હાઈવે પર વધુ એક અકસ્માતની ઘટના નોંધાઇ છે. ભીલડી પાસે હાઇવે પર...
Wayanad Landslide: बचाव अभियान पांचवें दिन भी जारी, 300 लोग अभी तक लापता; तलाशी में लगाया गया रडार ड्रोन
वायनाड। Wayanad Landslide वायनाड में भीषण भूस्खलन के बाद से पांचवें दिन भी बचाव अभियान...