क्या आप जानते हैं वॉट्सऐप पर किसी भी ग्रुप को सीधे डिलीट नहीं किया जा सकता है। वॉट्सऐप ग्रुप को डिलीट करने से पहले इसे एक्जिट किया जाना जरूरी है। ग्रुप एग्जिट करने के बाद ही ग्रुप को डिलीट करने का ऑप्शन नजर आता है। सवाल यह कि जब भी ग्रुप मेंबर किसी ग्रुप को एग्जिट करता है तो क्या सभी मेंबर्स को इस बारे में जानकारी मिलती है।

वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ऐप पर कई ग्रुप का हिस्सा भी होंगे। क्या आप वॉट्सऐप ग्रुप लेफ्ट किए जाने के नियमों के बारे में जानते हैं। बहुत से ऐसे यूजर्स हैं, जिन्हें ग्रुप लेफ्ट करने के नियमों की जानकारी न के बराबर होगी। इस आर्टिकल में आपको वॉट्सऐप ग्रुप लेफ्ट किए जाने को लेकर ही कुछ रोचक बातों को बता रहे हैं-

वॉट्सऐप ग्रुप डिलीट करने से पहले एक्जिट करना जरूरी

किसी भी वॉट्सऐप ग्रुप को डिलीट करने से पहले इसे एक्जिट किया जाना जरूरी है। ग्रुप एग्जिट करने के बाद ही ग्रुप को डिलीट करने का ऑप्शन नजर आता है। सवाल यह कि जब भी ग्रुप मेंबर किसी ग्रुप को एग्जिट करता है तो क्या सभी मेंबर्स को इस बारे में जानकारी मिलती है। जवाब यह है कि जब भी ग्रुप मेंबर ग्रुप लेफ्ट करता है तो इसकी जानकारी केवल ग्रुप एडमिन को ही मिल पाती है। दूसरे मेंबर्स को इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है।

ग्रुप के दूसरे मेंबर लेफ्ट मेंबर का कैसे कर सकते हैं पता

अगर आप किसी ग्रुप के मेंबर हैं और आपको लग रहा है कि ग्रुप से किसी मेंबर ने लेफ्ट कर दिया है तो आप इस जानकारी को चेक कर सकते हैं। ग्रुप नेम पर टैप करने के बाद स्क्रॉल डाउन कर View Past Members पर टैप कर सकते हैं। यहां उन मेंबर्स की लिस्ट नजर आती है, जो ग्रुप के मेंबर हुआ करते थे, लेकिन वर्तमान में नहीं हैं।