हरियाणा में BJP ने बुधवार, 4 सितंबर को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट मिला है। 25 नए चेहरे हैं। 8 विधायकों का टिकट काटा गया है। लिस्ट में 8 महिलाएं हैं।CM नायब सैनी करनाल की जगह कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अनिल विज को अंबाला कैंट से ही टिकट दिया गया है।हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक फेज में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।2019 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई थी। BJP की लिस्ट में 25 नए चेहरे हैं। शाहबाद (SC) से सुभाष कलसाना नए चेहरे हैं। इन्हें ABVP कोटे से टिकट दिया गया है। पिहोवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह का टिकट काट कर पहली बार सरदार कमलजीत सिंह अजराना को चुनाव मैदान में उतारा गया है। करनाल विधानसभा सीट से जगमोहन आनंद को पहली बार टिकट मिला है।समालखा से मोहन भड़ाना, खरखौदा (अजा) से पवन खरखौदा, सोनीपत से निखिल मदान, रतिया (SC) से सुनीता दुग्गल, कालावली (अजा) से राजिंदर देसुजोधा, रानिया से शीशपाल कंबोज, नलवा से रणधीर सिंह पनिहार को उम्मीदवार बनाया गया है।
 
  
  
  
   
   
  