कोटा. जिले के मंडाना थाना पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को दिया अंजाम। पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण करन शर्मा ने बताया की राज्य सरकार व पुलिस मुख्यालय द्वारा अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी के विरूध कार्यवाही करने के लिए निर्देशित विशेष अभियान के तहत मण्डाना थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 60 लाख रूपये कीमत की विभिन्न ब्राण्ड की 440 पेटियां कुल 4 हजार लीटर, चंडीगढ निर्मित अवैध अग्रेजी शराब के साथ शराब तस्कर राकेश पुत्र खाशुराम जाति जाट उम्र 24 साल निवासी रणजीतपुरा थाना रणजीतपुरा जिला बीकानेर को गिरफतार करने में तथा घटना में प्रयुक्त एक टाटा ट्रक जप्त करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार व वांछित अपराधियो की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रविन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण के सुपरविजन में बेनीप्रसाद मीणा वृताधिकारी वृत कोटा ग्रामीण के निर्देशन में अजय कुमार थानाधिकारी थाना मण्डाना ने विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा एक टाटा ट्रक से विभिन्न ब्राण्ड की 440 पेटी कुल 4 हजार लीटर चंडीगढ निर्मित अवैध अग्रेजी शराब को ले जाते हुये अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को पकड़ा। प्रथम दृष्टया पूछताछ से शराब तस्कर ने बताया है कि वह उक्त शराब को चण्डीगढ से गुजरात ले जा रहा था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अकलूज गावचे ग्रामदैवत असणाऱ्या आई अकलाई देवीची शेषशाही अलंकार महापूजा
माळशिरस तालुक्यातील अकलूज गावचे ग्रामदैवत असणाऱ्या आई अकलाई देवीच्या मंदिरामध्ये नवरात्र...
Sandeshkhali पर Adhir Ranjan ने Mamata पर किया हमला, कहा- शर्म आती है कि मैं बंगाल में रह रहा हूं...
Sandeshkhali पर Adhir Ranjan ने Mamata पर किया हमला, कहा- शर्म आती है कि मैं बंगाल में रह रहा हूं...
Turbo Charged पेट्रोल इंजन से लैस हैं ये 3 कारें, आपके बजट में बैठेंगी फिट
cheapest Cars with Turbo Charged Engine किफायती कीमत के आने वाली टर्बो चार्ज इंजन से लैस Mahindra...
Wayanad By Election 2024: वायनाड में Rahul-Priyanka की मेगा रैली, अंतिम दिन पर पूरी ताकत से प्रदर्शन
Wayanad By Election 2024: वायनाड में Rahul-Priyanka की मेगा रैली, अंतिम दिन पर पूरी ताकत से प्रदर्शन