राजस्थान के हनुमानगढ़ के संगरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से बहलाकर दो नाबालिग बहनों को ले जाने एवं सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दोनों पीड़िताओं व उनके माता-पिता के 161 में बयान दर्ज किए। साथ ही प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई। अब बुधवार को पीड़िताओं के न्यायालय में बयान होंगे। इस घटना ने अब तूल पकड़ लिया है। बसपा प्रमुख बहन मायावती ने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी करने की मांग की है। वहीं, आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर ने इस मामले को लेकर बच्ची के बेहतर ईलाज के साथ मामले की सीबीआई जांच और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर सख़्त कार्यवाही करने की मांग रखी। बहन मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ‘राजस्थान में भी महिला सुरक्षा का हाल बेहाल है। हनुमानगढ़ जिले की नायक समाज की दो नाबालिग बहनों के साथ 40 दिनों तक दुष्कर्म की हुई घटना अति-दुःखद व निंदनीय। सरकार दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करें और साथ ही ऐसे उपाय भी जरूर करें । जिससे ऐसी वारदातें आगे न हो पाएं।’ नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के इस प्रकरण को नागौर से लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उठाया है। पुलिस के महानिदेशक व हनुमानगढ़ के जिला पुलिस अधीक्षण से दूरभाष पर वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने को कहा। उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया है और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Amit Shah: 'दो कदम तुम चलो, दो कदम हम चलेंगे'; अमित शाह ने संसद में गतिरोध दूर करने का बताया फॉर्मूला
नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के...
हसीना ने देश क्या छोड़ा हिंदुओं की जान पर बन आई,मारपीट और लूटपाट की घटनाओं में आई तेजी
बांग्लादेश में हिंसा का दौर अभी भी जारी है। भीषण आगजनी के बीच हालात बेहद खराब हो गए हैं। शेख...
સહારનપુરમાં ટ્રક અને વાનની ટક્કર, એક જ પરિવારના 6 લોકોના મોત
સહારનપુર જિલ્લાના બેહટ પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તારમાં રવિવારે મોડી રાત્રે ટ્રક અને વાન વચ્ચેની અથડામણમાં...
મહુવા સિંધી સમાજ દ્વારા જુલેલાલ ભગવાન પ્રતિષ્ઠા મહોત્સવની ધામધૂમપૂર્વક ઉજવણી કરાઈ.
મહુવા સિંધી સમાજ દ્વારા જુલેલાલ ભગવાન પ્રતિષ્ઠા મહોત્સવની ધામધૂમપૂર્વક ઉજવણી કરાઈ.