राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था भागीदारी जन सहयोग समिति, नई दिल्ली द्वारा राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति प्रो.एस के सिंह को अकादमिक उत्कृष्टता, तकनीकी शिक्षा में असाधारण योगदान, शोध एवं अनुसंधान, तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं अर्जित उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं। सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि कुलपति प्रो. सिंह को यह सम्मान तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता निर्धारण एवं उल्लेखनीय कार्य, विश्वविद्यालय में लागू नवाचार एवं अभिनव कार्यक्रम, नवप्रवर्तन योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उत्कृष्टता के साथ की गई अकादमिक सेवाओं तकनीकी शिक्षा के उन्नयन हेतु सार्थक प्रयास, विभिन्न संस्थाओं में प्रशासन, तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं अर्जित उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए भागीदारी जन सहयोग समिति, नई दिल्ली द्वारा प्रो.सिंह की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया हैं। कुलपति प्रो. एसके सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता का होना आवश्यक है, हम राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय को तकनीकी शिक्षा के राष्ट्रीय परिदृश्य के अनुरूप तकनीकी शिक्षा का उत्कृष्टता केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रहे है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में कार्य करते हुए अपनी अकादमिक उत्कृष्टता के साथ प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश भर के अग्रणी विश्वविद्यालयों में आरटीयू अपनी ख्याति अर्जित कर चुका हैं। मुझे खुशी है कि आज राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय उच्च मानको की स्थापना के साथ विद्यार्थियो के करियर निर्माण में नित नए आयाम स्थापित कर रहा हैं। जो विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता में वृद्धि कर रहे हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राजस्थान के मंत्री ने 'लू' को बताया प्राकृतिक आपदा, कहा- 'हीटवेव से मौतों का मुआवजा...'
राजस्थान के आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को कहा कि हीटवेव और भीषण ठंड...
Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश में Shivraj की लाड़ली बहना योजना बंद होगी या जारी रहेगी? (BBC Hindi)
Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश में Shivraj की लाड़ली बहना योजना बंद होगी या जारी रहेगी? (BBC Hindi)
ડીસા તાલુકાના વરણ ગામે ધારાસભ્ય શ્રી પ્રવીણભાઈ માળીના વરદ હસ્તે વરણ ગામે પહેલી વાર મગનસિંહ દરબાર
ડીસા તાલુકાના વરણ ગામે ધારાસભ્ય શ્રી પ્રવીણભાઈ માળીના વરદ હસ્તે વરણ ગામે પહેલી વાર મગનસિંહ દરબાર
उज्जैन शिप्रा से जल लेकर रावतभाटा पहुचे कावड़ यात्री
रावतभाटा। रिमझिम बारिश की फुआरो के बीच जैसे ही चारभुजा के बप्पारावल चौराहे पर उज्जैन महाकाल की...