राजस्थान के कोटा जिले की रामगंजमंडी में बुधवार को करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत होने का मामला सामने आया है. वैवाहिता छत पर कपड़े सुखाने गई थी, जहां कपड़े सुखाने के दौरान तार में करंट आ गया, घर पर कोई नहीं होने से वैवाहिता करंट से 2 घंटे तक तड़पती रही. मृतका का पति सुबह घरेलु काम से झालावाड़ गया हुआ था. हादसा शहर के हनुवंतखेड़ा का है, जहां आस-पास के लोगों को छत पर गिरी महिला को देख हड़कंप मच गया. इसके बाद लोग उसे लेकर रामगंजमंडी उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद झालावाड़ से उसका पति आया. वहीं, पीहर पक्ष को सूचना दी गई, जिसके बाद पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया. मृतका के पति मनोज ने बताया कि झालावाड़ की भवानीमंडी मील में मजदूरी का काम करता हूं. सुबह 8 बजे घर से निकला था. दोपहर 12 बजे राजकुमारी के करंट लगने की सूचना आई. मृतका राजकुमारी से 8 साल पहले शादी हुई थी. 2 बच्चे से एक लकड़ा प्रियांश 6 साल और एक मासूम बच्ची 1 वर्षीय कनक, जिनसे मां का साया उठ गया. रामगंजमंडी थाना एएसआई लखन सिंह ने बताया कि हनुवंतखेड़ा निवासी महिला राजकुमारी(27) पति मनोज जाति मेहर की कपड़े सुखाने के तार में करंट लगने से मौत हो गई. हादसे के बाद शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर पीहर पक्ष को सूचना दी गई, जिसके बाद आपसी सहमति के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया. वहीं, मामले में जांच की जा रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
અમરેલી નગરપાલિકા દ્વારા જન્માષ્ટમી ના લોક મેળાનું પ્રથમ વાર આયોજન કરવામાં આવ્યું
અમરેલી નગરપાલિકા દ્વારા જન્માષ્ટમી ના લોક મેળાનું પ્રથમ વાર આયોજન કરવામાં આવ્યું
ಕೊಪ್ಪಳ ಲೋಕಸಭಾ ಕ್ಷೇತ್ರದ ಚುನಾವಣೆಗೆ ಸ್ಪರ್ಧಿಸಲು ಪ್ರಭಾಕರ್ ಚಿಣಿ ಅವರಿಗೆ ಬಿಜೆಪಿ ವರಿಷ್ಠರು ಅವಕಾಶ ಮಾಡಿಕೊಡಬೇಕೆಂದು ಒತ್ತಾಯಿಸಿದರು.
ಫೆಬ್ರವರಿ 22, 2024
ಬೆಂಗಳೂರು ಪ್ರೆಸ್ ಕ್ಲಬ್ ನಲ್ಲಿ ಇಂದು 'ಶ್ರೀಮದ್ ಜಗದ್ಗುರು ಚಿನ್ಯೂಲಾದ್ರಿ ಶಿಲಾಪುರಿ...
কঞাঁৰ সৌৰামুৰীত অঘটন,স্বামীয়ে ডেগাৰৰে হানি খুছি হত্যা কৰিলে পত্নীক
কামৰূপ জিলাৰ হাজো বিধানসভা সমষ্টিৰ অন্তৰ্গত আৰু কঞাঁ আৰক্ষী থানাৰ অধীনস্থ সৌৰামুৰী নপাৰাত পাষান...
ભરૂચ વાગરા બેઠક ઉપર ભાજપે હેટ્રીક મારી@live24newsgujarat
ભરૂચ વાગરા બેઠક ઉપર ભાજપે હેટ્રીક મારી@live24newsgujarat
दानापुर रेल मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन का नाम बदलने की कोशिशों का विरोध शुरू हो गया है
दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल लाइन पर दानापुर रेल मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन का नाम बदलने...