बून्दी 

फ़रीद खान

ठगी पीढ़ीत का अनिश्चितकाल के लिए धरनाप्रदर्शन शुरू

बून्दी। जिले के लाखेरी प्राइवेट वित्त कम्पनी द्वारा गरीब जनता का शोषण कर भाग गई। वह सालो से पीड़ित अपने हक की लड़ाई लड़ रहे है वह पीढ़ीत सालो से अदालत व सरकार के चक्कर काट रहे है।कई बार प्रदर्शन भी किए मगर पीड़ित को इंसाफ नहीं मिल पाया। 1 सितम्बर से एसडीएम कार्यालय लाखेरी के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सरकार के खिलाफ नारे बाजे कर रहे है। पैसा दिलवाओ या सत्ता छोड़ो के नारे लग रहे है। भारत मे सभी प्रदेश मे ठगी को लेकर प्रदर्शन हो रहे है।ठगी पीड़ित जिला अध्यक्ष बद्री लाल सैनी ने बताया करीब तीन हजार फर्जी कम्पनी ने ग्रामीण से पैसा लिया और फरार हो गई। कई कम्पनी सरकार की छत्र छाया मे चल रही थी। वह आरबीआई से मान्यता प्राप्त थी। हजारों करोड़ रूपये भोले भाले ग्रामीण का पैसा लुटकर चली गई। सरकार हजारों करोड़ो के मामले को ठंडे बसते मे डाल हमारे साथ अन्याय कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष एमपी शर्मा. धरना प्रदर्शन कमेटी अध्यक्ष विष्णु बैरवा. कृष्ण बिहारी गोरवाल.जगदीश सैनी राजेंद्र बैरवा. अन्य मौजूद रहे।