कोटा। यात्रियों और आमजनता की मांग पर रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 20981/20982 उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी के मध्य चलने वाली त्रि-साप्ताहिक वन्दे भारत एक्सप्रेस का संचालन 02 सितम्बर से शुरू किया गया। गाड़ी संख्या 20981 उदयपुर सिटी-आगरा कैंट वन्दे भारत एक्सप्रेस के सुबह 09.50 बजे कोटा आगमन पर गाड़ी संचालन करने वाले लोको पायलट श्री आर डी मीना एवं सहायक लोको पायलट श्री वीर सिंह मीना का माननीय ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार श्री हीरालाल नागर ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर माननीय विधायक कोटा(दक्षिण) श्री संदीप शर्मा एवं बीजेपी जिलाअध्यक्ष श्री राकेश कुमार जैन मौजूद रहे। कोटा स्टेशन पर वन्दे भारत एक्सप्रेस के आगमन पर उदयपुर से कोटा आने वाले यात्रियों ने अपना यात्रा अनुभव साझा किया। कोटा स्टेशन पर आधुनिक वन्दे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए भारी संख्या में यात्रियों में उत्साह दिखा। इसके अतिरिक्त वन्दे भारत एक्सप्रेस के मंडल के बूँदी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी स्टेशनों पर गाड़ी के आने पर क्षेत्रीयजनप्रतिनिधियों द्वारा क्रू मेम्बर्स का स्वागत किया गया। इस वन्दे भारत ट्रेन के संचालन से उदयपुर सिटी-आगरा कैंट यात्रियों को सीधी कनेक्टीविटी, पर्यटन, उधोग एवं व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इस नई वन्दे भारत ट्रेन का संचालन यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की दिशा में सकारात्मक कदम है जिससे मंडल के यात्रियों को आवागमन का लाभ मिलेगा। रेलवे की ओर से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रोहित मालवीय, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री किशोर पटेल, सहायक परिचालन प्रबंधक श्री शशि भूषण शर्मा, मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ए नवीन कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मनाया लहरिया हरियाली तीज महोत्सव
ब्राह्मण महिला मंडल ने अगड के वीर हनुमान मंदिर परिसर में लहरिया हरियाली तीज महोत्सव पोधारोपण कर...
Rahul Gandhi Visit Sambhal: राहुल-प्रियंका संभल के लिए रवाना, रास्ते में Police ने रोका | Aaj Tak
Rahul Gandhi Visit Sambhal: राहुल-प्रियंका संभल के लिए रवाना, रास्ते में Police ने रोका | Aaj Tak
Tomato Price Update: दिल्ली-NCR समेत इन शहरों में जल्द कम होंगे टमाटर के दाम, सरकार ने उठाया ये अहम कदम
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: देश में टमाटर की कीमतों को कम करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया...
तळवट बोरगाव येथे वंचित बहुजन आघाडीच्या शाखेचे उद्घाटन संपन्न,
तळवट बोरगाव येथे वंचित बहुजन आघाडीच्या शाखेचे उद्घाटन संपन्न,
બીન ખેતીના બોગસ હુકમ ના કેસ મા રૂપચંદ સેવકાણી ની કાયમી જામીન અરજી હાલોલ કોર્ટ દ્વારા નામંજુર બીજા શકમંદો ભૂગર્ભ મા!
કાલોલ ના જુના સર્વે નં ૩૬ પૈકી ૨ નવા સર્વે નં ૫૪ ની જમીનના માલીક રૂપચંદ ઓડરમલ સેવકાણી રે શહેરા...