गहलोत राज में बनाए गए 17 नए जिलों पर आज फैसला होना है। डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में बनी कैबिनेट सब कमेटी की दोपहर तीन बजे मीटिंग होगी। जिसमें राजस्थान के नए जिलों को लेकर तैयार रिपोर्ट पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा अंतिम निर्णय लेंगे। माना जा रहा है कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश सरकार कुछ छोटे जिलों को अन्य जिलों में मर्जर कर सकती है और कुछ नए जिलों को रद्द भी कर सकती है। पिछले साल गहलोत सरकार ने जयपुर और जोधपुर जिले के विभाजन सहित 19 जिलों का गठन किया था, जिससे प्रदेश में जिलों की संख्या 50 हो गई थी। नए जिलों का गठन भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी रामलुभाया की सिफारिश पर किया गया था।प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद नए जिलों की समीक्षा के लिए डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के नेतृत्व में कैबिनेट सब कमेटी गठित की गई। जिसकी मदद के लिए एक जुलाई को पूर्व आईएएस पंवार के नेतृत्व में उच्च स्तरीय विशेषज्ञ कमेटी बनाई गई। कमेटी अध्यक्ष ललित के पंवार ने हर नए जिले में जाकर रिव्यू किया और 31 अगस्त को रिपोर्ट सौंपी। जिस पर मंथन के लिए आज सब कमेटी की बैठक होगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Elon Musk ने Instagram को बताया एडल्ट कंटेंट प्लेटफॉर्म का मिनी वर्जन, कही ये बड़ी बात
Elon Musk vs Mark Zuckerberg एलन मस्क ने Instagram की तुलना 18+ सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म OnlyFans...
શિક્ષણ મંત્રી કુબેર ડિંડોરે વિનયન કોલેજનું કર્યું લોકાર્પણ
#buletinindia #gujarat #surat
રાધનપુર સર્કિટ હાઉસ ખાતે કોંગ્રેસ કાર્યકારણી બેઠક
રાધનપુર સર્કિટ હાઉસ ખાતે કોંગ્રેસ કાર્યકારણી બેઠક
आरजी कर मामले में Supreme Court में आज सुनवाई, डॉक्टरों ने दी धमकी, कहा- ‘हमारी सेवाएं हो सकती हैं बंद’
ममता बनर्जी सरकार के लिए नई मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से...