राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने रविवार को अखिल भारतीय गौ शाला सहयोग परिषद की ओर से गौ ऋषि प्रकाशदास महाराज के सान्निध्य में आयोजित महा रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने इस महा शिविर का शुभारंभ शिविर कक्ष का फीता काटकर किया। उन्होंने वहां रक्तदान करने वाले दानदाताओं से संवाद करते हुए उनका अभिनंदन किया और प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने इस दौरान कहा कि रक्तदान महादान है। यह जीवनदान हैं। यह करके आप कहीं भी किसी की जान बचा सकते हैं। राजयपाल बागड़े ने कहा कि मानव जीवन की रक्षा हेतु रक्तदान अमूल्य है। इसके लिए निरंतर जागरूकता की जाए और अधिकाधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जाए। राज्यपाल बागड़े ने गौ ऋषि प्रकाशदास महाराज की प्रेरणा से आयोजित रक्तदान शिविर को महत्वपूर्ण बताया। आरंभ में राज्यपाल को अखिल भारतीय गौ सेवा सहयोग परिषद के डा. अतुल गुप्ता ने रक्तदान और गौ सेवा से जुड़ी गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में गौऋषि स्वामी प्रकाश दास महाराज ने देश भक्ति के भजनों से उपस्थित जनसमुदाय को प्रोत्साहित किया और अधिक से अधिक संख्या में रक्त दान करने का आह्वान किया l रक्तदान के इस महा शिविर में 50 से अधिक पुलिस कर्मियों ने भी रक्तदान कर अपने कर्तव्य का पालन किया l
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગારીયાધાર તાલુકામા કોલેરા ,ટાઇફોઇડ જેવા મચ્છર જન્ય રોગશાળામાં વધારો નોંધાયો
ગારીયાધાર તાલુકામા કોલેરા ,ટાઇફોઇડ જેવા મચ્છર જન્ય રોગશાળામાં વધારો નોંધાયો
सायबर फ़्रॉड से बचने के लिए तत्काल काल करे 1930 पर
किसी भी फ़्रॉड काल से बचने के लिए तत्काल सहायता नंबर 1930 पर कॉल करे और अपने को फ़्रॉड होने से बचाए
નગરપાલિકા આયોજિત નવરાત્રી મહોત્સવ 2022 નો શુભારંભ
નગરપાલિકા આયોજિત નવરાત્રી મહોત્સવ 2022 નો શુભારંભ
शिवसेना नेते, युवासेनाप्रमुख श्री. आदित्य जी ठाकरे यांची पत्रकार परिषद - LIVE
शिवसेना नेते, युवासेनाप्रमुख श्री. आदित्य जी ठाकरे यांची पत्रकार परिषद - LIVE
গোৰেশ্বৰৰ নিজকচুলাৰ মৃৎশিল্পীসকলে আজিও লাভ নকৰিলে শ্ৰমিকৰ মৰ্যদা
গোৰেশ্বৰৰ নিজকচুলাৰ মৃৎশিল্পীসকলে আজিও লাভ নকৰিলে শ্ৰমিকৰ মৰ্যদা