जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम शामिल हैं। JK में पहले चरण के लिए 18 सितंबर को वोटिंग होगी। कांग्रेस पार्टी ने पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट शनिवार को जारी की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में जयराम रमेश, अंबिका सोनी, अजय माकन, सलमान खुर्शीद और कन्हैया कुमार का नाम शामिल है। इसके अलावा इस लिस्ट में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) को भी जगह मिली है।90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव होंगे। 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है। जम्मू-कश्मीर में साल 2014 के बाद से यह पहला विधानसभा चुनाव होगा, क्योंकि 2019 में आर्टिकल 370 को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Cars with High Mileage: इन पेट्रोल गाड़ियों में मिलता है सबसे अधिक माइलेज, कीमत 5.45 लाख रुपये से शुरू
आज हम आपको मार्केट में मौजूद सबसे अधिक माइलेज देने वाली गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं।मारुति...
खदानीत मृतदेह पाण्यावर तरंगताना आढळला,ओळख मात्र अजूनही पटली नाही
खदानीत मृतदेह पाण्यावर तरंगताना आढळला,ओळख मात्र अजूनही पटली नाही
रोहा में कृषि विभाग ने पथार में मनाया काती बिहु।
कृषि विभाग ने बांटे रवि फसल के बिज।
रोहा में आज कृषि विभाग ने पथार में काती बिहु मनाया और कृषकों के बिच रवि फसल के बिजली वितरण किया।...
વડોદરા: શહેર પોલીસ દ્વારા સુરસાગર તળાવ ખાતે સ્વચ્છ ભારત અભિયાન હાથ ધરવામાં આવ્યું
વડોદરા: શહેર પોલીસ દ્વારા સુરસાગર તળાવ ખાતે સ્વચ્છ ભારત અભિયાન હાથ ધરવામાં આવ્યું
Israel Hezbollah war: इसराइल के इस शहर पर क्यों मंडरा रहा है ख़तरा? (BBC Hindi)
Israel Hezbollah war: इसराइल के इस शहर पर क्यों मंडरा रहा है ख़तरा? (BBC Hindi)