शिकार के लिए आया कोबरा सांप अधरझूल में अटक गया। 5 फीट लंबा सांप एक मकान में कपड़े सुखाने वाले तार में अटक गया। फिर फन फैलाकर बैठ गया। कोबरा को देखकर घर में मौजूद लोग दहशत में आ गए। डर के कारण मकान के बाहर निकल गए। घटना देर रात 11 बजे करीब नयागांव इलाके की है। स्नैक केचर व पर्यावरण प्रेमी गोविंद शर्मा ने मौके पर जाकर सुरक्षित तरीके से कोबरा को रेस्क्यू किया। फिर जंगल में छोड़ा। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। गोविंद ने बताया कि महिला रात को बर्तन धोने छत पर गई थी। महिला की आहट सुनकर छत पर मौजूद कोबरा सांप ने ऊंचाई से छलांग लगा दी। कोबरा छत से गिरकर कपड़े सुखाने वाले तार पर लटक गया। सांप को देखकर घर में बंधा श्वान भोंकने लगा। महिला जब छत से नीचे उतरी तो कोबरा को देखकर दहशत में आ गई और पति को सूचना दी। गोविंद ने बताया कि मौके पर जाकर देखा तो पति पत्नी घर के बाहर खड़े थे। मकान के अंदर तार में कोबरा सांप फन फैलाकर बैठा था। उसने खुद को तार पर लपेट रखा था।पूंछ से ग्रिप को मजबूती से पकड़ा हुआ था। 5 मिनट की मशक्कत में कोबरा को पकड़ा। जंगल में रिलीज करने के दौरान कोबरा ने अपने शिकार को उगल दिया। उसके मुंह से कबूतर के दो अंडे निकलने। संभवतया कोबरा सांप अंडे का शिकार करने मकान की छत पर आया था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પ્રોહિબિશનના ગુનામા દસ માસથી વોન્ટેડ આરોપી ઝડપાયો | #Dahod | Divyang News
પ્રોહિબિશનના ગુનામા દસ માસથી વોન્ટેડ આરોપી ઝડપાયો | #Dahod | Divyang News
Bahraich Wolf Breaking News: बहराइच में पकड़ा गया 5वां भेड़िया | UP Wolf Terror | Hindi News
Bahraich Wolf Breaking News: बहराइच में पकड़ा गया 5वां भेड़िया | UP Wolf Terror | Hindi News
समाजवादी पार्टी से मोहम्मद सुबराती राईन अपनी बेगम को मैदान में उतारने का लिया फैसला
रायबरेली- सोमवार की शाम को शासन ने निकाय प्रमुखों का आरक्षण जारी किया है। जिसमे नगर पंचायत...
Bihar caste census : तेजस्वी ने दी BJP को टेंशन | Bihar News | Latest | HIndi | Nitish Kumar | N18V
Bihar caste census : तेजस्वी ने दी BJP को टेंशन | Bihar News | Latest | HIndi | Nitish Kumar | N18V