शिकार के लिए आया कोबरा सांप अधरझूल में अटक गया। 5 फीट लंबा सांप एक मकान में कपड़े सुखाने वाले तार में अटक गया। फिर फन फैलाकर बैठ गया। कोबरा को देखकर घर में मौजूद लोग दहशत में आ गए। डर के कारण मकान के बाहर निकल गए। घटना देर रात 11 बजे करीब नयागांव इलाके की है। स्नैक केचर व पर्यावरण प्रेमी गोविंद शर्मा ने मौके पर जाकर सुरक्षित तरीके से कोबरा को रेस्क्यू किया। फिर जंगल में छोड़ा। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। गोविंद ने बताया कि महिला रात को बर्तन धोने छत पर गई थी। महिला की आहट सुनकर छत पर मौजूद कोबरा सांप ने ऊंचाई से छलांग लगा दी। कोबरा छत से गिरकर कपड़े सुखाने वाले तार पर लटक गया। सांप को देखकर घर में बंधा श्वान भोंकने लगा। महिला जब छत से नीचे उतरी तो कोबरा को देखकर दहशत में आ गई और पति को सूचना दी। गोविंद ने बताया कि मौके पर जाकर देखा तो पति पत्नी घर के बाहर खड़े थे। मकान के अंदर तार में कोबरा सांप फन फैलाकर बैठा था। उसने खुद को तार पर लपेट रखा था।पूंछ से ग्रिप को मजबूती से पकड़ा हुआ था। 5 मिनट की मशक्कत में कोबरा को पकड़ा। जंगल में रिलीज करने के दौरान कोबरा ने अपने शिकार को उगल दिया। उसके मुंह से कबूतर के दो अंडे निकलने। संभवतया कोबरा सांप अंडे का शिकार करने मकान की छत पर आया था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Hyundai Tucson ने Bharat NCAP में दिखाया दम, क्रैश सेफ्टी टेस्ट में मिले 5-स्टार
Hyundai Tucson Crash Test हुंडई की Hyundai Tucson 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पाने वाली दूसरी कार बनी...
नांदूरघाट सर्कल अग्रीम पिक विमा साठी जिल्हाधिकाऱ्यांना तक्रार@india report
नांदूरघाट सर्कल अग्रीम पिक विमा साठी जिल्हाधिकाऱ्यांना तक्रार@india report
ફતેપુરા તાલુકાના સુખસરમાં વાહન ચાલકોની ગફલત તેમજ પૂર ઝડપના કારણે માર્ગ અકસ્માતના બનાવોમાં તોતિંગ વધારો..
દાહોદ તા.૨૯
ફતેપુરા તાલુકાના સુખસર વિસ્તારમાં વાહન સંચાલકો બેફામ બનતા દિન-પ્રતિદિન નાના...