Most Expensive Phones दुनिया के महंगे स्मार्टफोन की जब भी बात आती है तो सबसे पहला ख्याल आईफोन 16 का आता है। लेकिन अगर हम आपको कहें कि दुनिया का सबसे महंगा फोन कई करोड़ डॉलर का है तो आप भी हैरान होंगे। हम आपको इस आर्टिकल में दुनिया से 10 सबसे महंगे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

 मोबाइल फोन खरीदने से पहले आम जनता को एक बार अपना बजट देखना पड़ता है। अगर मिडिल क्लास की हात करें तो वह एक बार कोशिश करता है कि सस्ते में अच्छा मोबाइल फोन लें। ऐसे में अगर आपको कोई हीरा से जड़े मोबाइल फोन की खरीदने की बात करें तो आप भी भौचका रह जाएंगे।

आज हम आपको इस आर्टिकल में दुनिया के सबसे महंगे मोबाइल मोबाइल फोन के बारे में बताएंगे। यह फोन अपनी कीमतों और खासियत की वजह से महंगी है।

सबसे महंगे स्मार्टफोन

सबसे महंगे फोन में पहला नंबर Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond का है। इस फोन की कीमत 407 करोड़ डॉलर है। इस फोन के बैक पर जड़ा बड़ा गुलाबी हीरा इसे खास बनाता है। यह फोन 24 कैरेट सोने से बना है। इसे प्लैटिनम कोटिंग और हैक प्रोटेक्शन के साथ तैयार किया गया है।

दुनिया के महंगे मोबाइल फोन की लिस्ट में दूसरा नंबर Iphone 5 Black Diamond का है। यह फोन सोने से बना है और इसके होम बटन पर Black Diamond लगा है। इसकी कीमत 15 मिलियन डॉलर है। यह मोबाइल फोन स्टुअर्ट ह्यूजेस ने तैयार किया है।

Iphone 5 Black Diamond में 600 सफेद हीरे जड़े गए हैं। इसका बैक पैनल 24 कैरेट सोने से बना है। अगर एप्पल (Apple) के लोगो की बात करें तो इसमें 53 एक्स्ट्रा हीरे लगाए गए।

सबसे महंगा फोन में Stuart Hughes Iphone 4S Elite Gold तीसरे नंबर पर आता है। इस फोन को भी स्टुअर्ट ह्यूजेस ने डिजाइन किया है। इस फोन की कीमत 94 लाख डॉलर है।

फोन की खासियत इसका वजन भी है। यह मोबाइल फोन का वजन 100 कैरेट से ज्यादा है। यह फोन भी 24 कैरेट सोने से बना है। इसे शीशन की लकड़ी से सावधानी पूर्वक तैयार किया गया है। इस पूरे फोन में 53 हीरे जुड़ें हैं।