कोटा शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में एक युवक ने सुसाइड कर किया। युवक ने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। परिजन मजदूरी से लौटे तब घटना का पता लगा। युवक को फंदे से उतारकर हॉस्पिटल लाए। डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। आरकेपुरम थाना एसआई विवेक ने बताया कि युवक मोनू लश्करी (27) नयागांव कबीर आश्रम के सामने रहता था और ऑटो चलाता था। प्रारंभिक जांच में गृहकलेश की बात सामने आई है। अभी परिजनों ने शिकायत नहीं दी। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

माता-पिता घर आए तो चला पता

युवक के बड़े भाई गिरिराज ने बताया- दो साल पहले मोनू ने लव मैरिज की थी। जिसके बाद से परिवार के साथ रह रहा था। मोनू ने लोन लेकर थ्री व्हीलर ऑटो लिया था। दोनों पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। कुछ महीने से मोनू के ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। मोनू के खिलाफ थाने में भी शिकायत दी थी। पिछले 3 महीने पत्नी घर छोड़कर अपने पीहर चली गई। ससुराल वाले उसे वापस नहीं भेज रहे थे। रोज की तरह बुधवार को माता-पिता काम पर चले गए। शाम को लौटे तो कमरे में मोनू फांसी पर लटका मिला। मोनू ने सुसाइड क्यों किया। इस बारे में जानकारी नहीं है।