उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हालांकि, ज्यादा महिलाएं पेल्विक हेल्थ पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। लेकिन, हर उम्र की महिलाओं को पेल्विक हेल्थ पर ध्यान देना बेहद आवश्यक होता है। यह पेट के निचला हिस्सा होता है, जो महिलाएं के ब्लैडर, गर्भाशय और मलाशय सहित अन्य हिस्सों को आधार प्रदान करता है। पेल्विक हेल्थ पर ध्यान न देने पर महिलाओं को यूरिनरी ट्रैक्ट से जुड़ी समस्याओं (Urinary Tract Problems) के साथ ही प्रेग्नेंसी से संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं, पेल्विक हेल्थ बेहतर होने से महिलाएं कई तरह की समस्याओं से बचाव कर सकती हैं। इस लेख में आगे गाइनाक्लॉजिस्ट डॉ. विभा बंसल से जानते हैं कि महिलाएं के लिए पेल्विक हेल्थ क्यों आवश्यक (Pelvic Health Important For Women) होती है।

महिलाओं के लिए पेल्विक हेल्थ क्यों आवश्यक होती हैं? - Why Is Pelvic Health Important For Women in Hindi 

आगे आपको महिलाओं के पेल्विक हेल्थ से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई हैं। 

 

यूरिनरी ट्रैक्ट का स्वास्थ्य (Urinary Tract Health)

पेल्विक एरिया में ब्लैडर और यूरिनरी ट्रैक्ट हैं, और इस क्षेत्र की कमजोर मांसपेशियां मूत्र असंयम (urinary incontinence) की समस्या का कारण बन सकती हैं। यह स्थिति विशेष रूप से उन महिलाओं में आम होती है जो हाल ही में डिलीवरी से गुजरी हो या पेल्विक क्षेत्र कमजोर हो गया हो। ऐसे में आप मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम, जैसे कि किगल्स, मूत्र असंयम को रोकने में सहायक हो सकते हैं और ब्लैडर के  के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।

पेल्विक हेल्थ और प्रजनन प्रणाली (Pelvic Health And Reproductive Organs)

पेल्विक हेल्थ का सीधा संबंध महिलाओं की प्रजनन क्षमता से होता है। गर्भाशय, ओवरी और फैलोपियन ट्यूब्स पेल्विक क्षेत्र में स्थित होते हैं। यदि इस क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या होती है, जैसे कि पेल्विक में सूजन, फाइब्रॉइड्स, या एंडोमेट्रियोसिस, तो यह गर्भधारण करने में कठिनाई पैदा कर सकता है। इसके अलावा, हेल्दी पेल्विक मांसपेशियां नॉर्मल डिलीवरी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जो मां और बच्चे दोनों के लिए सुरक्षित होता है।

यौन स्वास्थ्य और पेल्विक एरिया (Sexual Health)

पेल्विक हेल्थ यौन जीवन पर भी गहरा प्रभाव डालती है। कमजोर पेल्विक मांसपेशियां या इस क्षेत्र में दर्द, जैसे कि पेल्विक पेन सिंड्रोम या वुल्वोडायनिया, यौन संबंध के दौरान असुविधा या दर्द का कारण बन सकते हैं। पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत रखने से यौन संतुष्टि में सुधार होता है और यौन जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

पाचन तंत्र और पेल्विक हेल्थ (Digestive System)

पेल्विक क्षेत्र में आंत और मलाशय भी होते हैं। यदि इस क्षेत्र की मांसपेशियां कमजोर होती हैं, तो यह कब्ज, बवासीर, और अन्य पाचन समस्याओं का कारण बन सकता है। स्वस्थ श्रोणि मांसपेशियां आंतों के कई कार्यों में सहायक होती हैं, जो कि पाचन तंत्र को सही तरीके से कार्य करने में मदद करती हैं।

मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य (Emotional And Mental Health)

पेल्विक हेल्थ का सीधा संबंध महिलाओं के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य से भी होता है। पेल्विक में दर्द या किसी प्रकार की समस्या होने पर महिलाओं को चिंता, तनाव, और अवसाद का सामना करना पड़ सकता है। स्वस्थ पेल्विक मांसपेशियां और नियमित व्यायाम न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। जब महिलाएं अपने पेल्विक हेल्थ में सुधार करती हैं, तो वे अधिक आत्मविश्वास महसूस करती हैं।

महिलाओं के लिए पेल्विक हेल्थ बेहद आवश्यक है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक, यौन, और पाचन तंत्र के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।