देश के 9 राज्यों में 12औद्योगिक स्मार्ट शहर तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा, 10 राज्यों में 6 कॉरिडोर बनेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने बुधवार, 28 अगस्त को इसकी मंजूरी दी।12 औद्योगिक स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 10 लाख लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर और 30 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रोजेक्ट की कुल लागत 28,602 करोड़ होगी। 1.52 लाख करोड़ की निवेश क्षमता होगा। ये औद्योगिक स्मार्ट सिटी नेशनल इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरिडोर प्रोग्राम (NIDCP) के तहत बनाए जा सकते हैं। 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम ने अगले ही दिन 10 जून को मंत्रिपरिषद की पहली बैठक की थी। इसमें गरीबों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने को मंजूरी दी थी। इस स्कीम के तहत पिछले 10 साल में कुल 4.21 करोड़ घर पहले ही बनाए जा चुके हैं। योजना के तहत घर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से आर्थिक मदद दी जाती है।पीएम मोदी ने सम्मान निधि की फाइल पर भी साइन किए थे। केंद्र की किसान कल्याण योजना के तहत देश के 9.3 करोड़ किसानों को सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इसे ही किसान सम्मान निधि कहा जाता है। मोदी ने सोमवार को इसकी 17वीं किश्त को मंजूरी दी थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Share Market Consolidation Strategy |Nifty और Bank Nifty में आज क्या हो सकता है? जानें Expert की राय
Share Market Consolidation Strategy |Nifty और Bank Nifty में आज क्या हो सकता है? जानें Expert की राय
বুঢ়ীনগৰ মহাবিদ্যালয়ৰ চল্লিশ সংখ্যক প্ৰতিষ্ঠা দিৱস সম্পন্ন
বুঢ়ীনগৰ মহাবিদ্যালয়ৰ চল্লিশ সংখ্যক প্ৰতিষ্ঠা দিৱস সম্পন্নঃতিনিগৰাকী বিশিষ্ট ব্যক্তিক...
ગુજરાત ફાર્મસી કાઉન્સિલની બબાલ કમલમ પહોંચી@Sandesh News
ગુજરાત ફાર્મસી કાઉન્સિલની બબાલ કમલમ પહોંચી@Sandesh News
Independence Day 2024: गैजेट्स की भारतीय कंपनियों का कैसे बढ़ रहा दबदबा?
बीते कुछ सालो में भारतीय ब्रांड्स ने इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में अपनी जगह बनाई है। खास कर वियरेबल...