हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद अभिनेत्री कंगना राणावत के किसान आंदोलन में रेप और हत्या होने से जुड़े बयान पर विवाद होने पर भाजपा ने सफाई दी है। भाजपा ने कंगना के बयान से किनारा करते हुए कहा है कि यह पार्टी का मत नहीं है। भाजपा के केंद्रीय मीडिया सेल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भाजपा सांसद कंगना राणावत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में दिया गया बयान, पार्टी का मत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी कंगना राणावत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना राणावत को न तो अनुमति है और न ही बयान देने के लिए अधिकृत हैं। भाजपा की ओर से कंगना राणावत को निर्देश किया गया है कि इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास तथा सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृत संकल्पित है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत एक पेड़ मॉ के नाम लगाने की दिलाई शपथ
स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत एक पेड़ मॉ के नाम लगाने की दिलाई शपथबून्दी। स्वच्छ भारत मिशन के...
बूंदी में 4 हजार करोड़ रूपये के निवेश एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर, इससे 9 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
राईजिंग राजस्थान इन्वेस्टर समिट-2024बूंदी में 4 हजार करोड़ रूपये के निवेश एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर,...
શ્રી સ્વામિનારાયણ મંદિર, ધાંધલપુર - પંચમહાલમાં શરદપૂર્ણિમાનો ઉત્સવ પરમ ઉલ્લાસભેર ઊજવાયો.
મણિનગર શ્રી સ્વામિનારાયણ ગાદી સંસ્થાન સંચાલિત શ્રી સ્વામિનારાયણ મંદિર, ધાંધલપુર - પંચમહાલ...