नई दिल्ली। दुनिया में मोहब्बत के इजहार करने के तरीके कई हैं। हर प्रेमी जोड़ी चाहती है कि वो अनोखे अंदाज में इश्क का इजहार करें। देखा जाता है कि आम तौर पर लड़के ही लड़कियों के आगे प्यार का इजहार करते हैं। अक्सर बॉयफ्रेंड ही अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हैं, लेकिन हाल ही में एक लड़की ने दिलचस्प अंदाज में अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज किया है।

एश्वर्या ने इंस्टा पर पोस्ट की वीडियो

चंडीगढ़ की रहने वाली एश्वर्या बंसल ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने फ्लाइट में अपने बॉयफ्रेंड, अमूल्य गोयल को प्रपोज करती हैं।

वीडियो में दिखता है कि एश्वर्या, अमूल्य गोयल के साथ इंडिगो की फ्लाइट में कहीं जा रही हैं। इसके बाद फ्लाइट में अनाउंसमेंट होता है कि 'हमारे पास स्पेशल कपल के लिए स्पेशल अनाउंसमेंट है। मिस्टर अमूल्या ध्यान दें।' इतने में एश्वर्या पाथवे पर चलकर आती हैं और अमूल्या के आगे घुटनों पर बैठ जाती हैं। उनके हाथ में एक अंगूठी है और पीछे कुछ लोगों ने पोस्टर लिए हुए हैं जिसपर लिखा है- विल यू मैरी मी?

यह सुनते ही अमूल्या शर्मा जाते हैं। वो एश्वर्या को शादी के लिए हां कह देते हैं और एश्वर्या उन्हें अंगूठी पहना देते हैं।