कोटा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर व ग्रामीण की टीमों ने अलग अलग कार्रवाई करते हुए 116 किलो डोडाचूरा पकड़ा है। जिसकी बाजार कीमत 18 लाख रूपए के आसपास बताई गई है। तस्करी के आरोप में 4 लोगों को पकड़ा है। इनमें से दो के पास से लग्जरी कार भी जब्त की है। डीएसपी वृत सांगोद नरेंद्र नागर ने बताया कि 27 अगस्त को थाना टीम के द्वारा नागराखेड़ी बंदा पनवाड़ रोड पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पनवाड़ की तरफ से एक जयपुर नंबर की कार आई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कारर को रुकवाया। कार की तलाशी ली। कार में 6 प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनमें 94 किलो 795 ग्राम अफीम का डोडा चूरा भरा हुआ था। जिसकी बाजार कीमत 14 लाख 21 हजार 900 रूपए के आसपास थी। मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में लालचंद (35) व गजेंद्र (28) निवासी हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र जिला बारां को गिरफ्तार किया। दोनो से नशे के तस्करी नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। इधर शहर की भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने भी रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग से दो तस्करों को पकड़ा है। उनके पास से 21 किलो 630 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। जिसकी बाजार कीमत 3 लाख 25 हजार के आसपास बताई गई है। डीएसपी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि 27 अगस्त को कोटा जंक्शन के पास गश्त के दौरान पुलिस की टीम को टंकी के पास कार पार्किंग में दो व्यक्ति खड़े मिले। जिनके पास बैग थे। पूछताछ में अपना नाम विक्रम सिंह (38) निवासी मंडवाल थाना राजौंद, जिला कैथल हरियाणा व हरदीप सिंह (35) निवासी खेरी सर्फ अली थाना असन्द जिला करनाल हरियाणा होना बताया। दोनों के पास बैग से 21 किलो 630 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया। आरोपियों से डोडा चूरा खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બોટાદ આમ આદમી પાર્ટી દ્રારા તિરંગા પદ યાત્રા યોજાઈ
બોટાદ આમ આદમી પાર્ટી દ્રારા તિરંગા પદ યાત્રા યોજાઈ
Uber and Rapido won't operate their bike services in Delhi.
Supreme Court stayed the interim order of the Delhi High Court allowing bike services to cab...
AAJTAK 2 । 14 OCTOBER 2023 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope
AAJTAK 2 । 14 OCTOBER 2023 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope
মেৰাপানীত গুলিচালনাৰ ঘটনা।অবৈধ গৰু সৰবৰাহ কৰা বাহনলৈ আৰক্ষীৰ গুলিচালনা।তিনি জাঁই গুলি চলায় আৰক্ষীৰ
মেৰাপানীত গুলিচালনাৰ ঘটনা।
অবৈধ গৰু সৰবৰাহ কৰা বাহনলৈ আৰক্ষীৰ গুলিচালনা।
তিনি...
আজাদি কা অমৃত মহোৎসৱ উপলক্ষে গাওঁৰক্ষী বাহিনীৰ ত্ৰিৰংগা যাত্ৰা।
আজাদি কা অমৃত মহোৎসৱ উপলক্ষে গাওঁৰক্ষী বাহিনীৰ ত্ৰিৰংগা যাত্ৰা।আজাদি কা অমৃত মহোৎসৱ উপলক্ষে মঙলদৈ...