दो पहिया वाहन निर्माता Jawa की ओर से क्‍लासिक डिजाइन के साथ बाइक्‍स को बाजार में ऑफर किया जाता है। रॉयल एनफील्‍ड को चुनौती देने कंपनी अपनी बाइक्‍स को लगातार अपडेट कर रही है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो टीजर के मुताबिक जावा अपनी मौजूदा बाइक के 2024 वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। किस बाइक के 2024 वर्जन को लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

आएगा 2024 वर्जन

जावा की ओर से हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो टीजर जारी किया गया है। जिसमें एक मौजूदा बाइक के 2024 वर्जन को लॉन्‍च करने की जानकारी दी गई है। वीडियो के मुताबिक इसे तीन सितंबर 2024 को आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च किया जाएगा।

किस बाइक को मिलेगा अपडेट

वीडियो टीजर के मुताबिक कंपनी अपनी मौजूदा बाइक Jawa 42 के 2024 वर्जन को लाएगी। इसे 350 सीसी सेगमेंट में उपलब्‍ध करवाया जा सकता है। इस बाइक से रॉयल एनफील्‍ड, होंडा सीबी350, बनेली इंपीरियल जैसी बाइक्‍स को सीधे तौर पर चुनौती मिलेगी।

होंगे ये बदलाव

फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि बाइक में किस तरह के अपडेट होंगे। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि 2024 वर्जन में नए रंगों के विकल्‍प मिल सकते हैं और इसे नए फ्रेम और फीचर्स के साथ लाया जा सकता है। 2024 वर्जन में ड्यूल चैनल एबीएस और डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर को दिया जा सकता है।