राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ को लेकर बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल के बयान के बाद से राजनीतिक पारा हाई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद अब राजपूत वर्ग में भी काफी आक्रोश है। राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में समाज रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार के राजपूत नेता आनंद मोहन ने कहा कि क्षत्रिय समाज के दिग्गज नेता होते हुए भी उन्हें सही सम्मान नहीं दिया गया है। आनंद मोहन ने कहा कि ‘राजस्थान से बीजेपी ऐरे-गैरों को राज्यसभा भेज रही है। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि उन्हें (राजेंद्र सिंह राठौड़) राज्यसभा नहीं भेजा गया। मैं इस हस्ती की उपेक्षा के लिए बीजेपी की लीडरशिप नरेंद्र मोदी और अमित शाह से अपील करता हूं कि क्षत्रिय समाज की भावनाओं के अनुरूप जल्द से जल्द उन्हें सम्मान मिले।’ इस कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के बड़े-बड़े नेता शामिल हुए थे। जिसमें बिहार के राजपूत नेता आनंद मोहन शामिल हुए थे। भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ और डिप्टी सीएम दिया कुमारी भी शामिल हुई। कार्यक्रम में आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक तौर पर समाज को सशक्त बनाने की बात पर जोर दिया गया। सभी वक्ताओं ने लोकेंद्र सिंह कालवी के योगदान को याद किया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राज्यपाल के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए कई सवाल
पश्चिम बंगाल राजभवन में संविदा पर कार्यरत कथित तौर पर पीडि़त महिला ने सुप्रीम कोर्ट में राज्यपाल...
ડીસામાં સગીરાનું લગ્નના લાલચે અપહરણ થતાં ચકચાર
ડીસા પંથકમાં મજૂરી કરી ગુજરાન ચલાવતા પરિવારની બંને બહેન તા. 14 મે 2025 ના રોજ ડીસા જવાનું કહીને...
મુંદરા શહેર તો બન્યું, પરંતુ ટ્રાફિક સમસ્યા હલ ન થઈ
મુંદરા,નગરમાં જ્યાં જુઓ ત્યાં ટ્રાફિકજામ જોવા મળે છે, પણ ટ્રાફિકનો પ્રશ્ન ઉકેલાતો નથી. ક્યાંય...
વલસાડ બેઠક કબજે કરવા કોંગ્રેસની નવી રણનીતિ જનસંપર્ક પદયાત્રા થી લોકો નો સીધો સંપર્ક કરશે...
વલસાડ બેઠક કબજે કરવા કોંગ્રેસની નવી રણનીતિ જનસંપર્ક પદયાત્રા થી લોકો નો સીધો સંપર્ક કરશે...
सोनारी में भयंकर पथ दुर्घटना घटना स्थल पर युवक की मौत
सोनारी में भयंकर पथ दुर्घटना घटना स्थल पर युवक की मौत जानकारी के अनुसार टियोक राजाबाड़ी निवासी...