कोटा. जिले के सांगोद क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेरली में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे को साइकिल दिलाने के बहाने एक महिला मुंह पर कपड़ा लगाकर बपावर तक ले आई। जानकारी के अनुसार कक्षा में पहुंचकर उसने कहा कि वह बच्चे की मौसी है और उसे लेने आई है। इसे नई साइकिल दिलवानी है। इस पर बालक मौसी के साथ आ गया। कुछ दूरी पर जाते ही मौसी ने बालक व खुद के मुंह पर कपड़ा बांध लिया। उधर, शिक्षक छोटूलाल मीणा को बालक के गायब होने का पता चला तो विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षक व ग्रामीणों ने पीछा किया तो महिला व बालक बपावर बस स्टैंड पर मिल गए। वहीं सूचना पर पहुंचे बपावर थाना प्रभारी महिला को थाने ले आए। थाने में बालक ने बताया कि मौसी ने साइकिल दिलाने की बात कही थी, इसलिए वह उसके साथ आ गया। बालक की मां बपावर थाने पहुंची और बोली कि मेरी बहन निर्मला के मन में कोई खोट न होता तो वह सीधी विद्यालय नहीं जाती पहले वह घर पर आती। बेटे को अटपटे मार्ग से नहीं लाकर मुख्य मार्ग से बपावर लाती। घटना अटरू थाना क्षेत्र की है, बपावर थाना प्रभारी उत्तम सिंह की सूचना पर अटरू पुलिस मौके पर पहुंची।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સુરતમા મોટા પ્રમાણમાં રાજનીતિક ભૂકંપ આવ્યો.1100થી વધુ કાર્યકર્તાઓ આમ આદમી પાર્ટીમાં એક સાથે જોડાયા.
સુરતમા મોટા પ્રમાણમાં રાજનીતિક ભૂકંપ આવ્યો.1100થી વધુ કાર્યકર્તાઓ આમ આદમી પાર્ટીમાં એક સાથે...
ऊर्जा मंत्री बोले- विकास से चुनाव जीतना गलतफहमी:लोगों से मिलते-जुलते रहो, राम-राम करते रहो, 100% जीतोगे
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री स्वत्रंत प्रभार हीरालाल नागर ने कहा- ये गलतफहमी है कि कोई विकास कराकर...
સાવરકુંડલામાં સંત અને સાંસદના વરદ હસ્તે લોકમેળો ખુલ્લો મુકાયો
સાવરકુંડલામાં સંત અને સાંસદના વરદ હસ્તે લોકમેળો ખુલ્લો મુકાયો બે વર્ષ બાદ મેળો યોજાતા સાવરકુંડલા...
સમસ્ત સગર જ્ઞાતિ દ્વારા 13 મો સમૂહ લગ્ન મહોત્સવ ધામધૂમ પૂર્વક ઉજવાયો જુઓ
સમસ્ત સગર જ્ઞાતિ દ્વારા 13 મો સમૂહ લગ્ન મહોત્સવ ધામધૂમ પૂર્વક ઉજવાયો જુઓ
भरतपुर जिले में बाढ़ का अलर्ट, पांचना बांध के 6 गेट खोले गए, बाणगंगा नदी में डूबने से 7 बच्चों की मौत
राजस्थान में भारी बारिश के बाद रविवार दोपहर पांचना बांध के 6 गेट खोल दिए गए, जिसके बाद नदी में...