राज्यसभा की 12 सीटों पर उपचुनाव में भाजपा के 9 और सहयोगी दलों के दो सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। कांग्रेस को एक सीट निर्विरोध मिली है। राज्यसभा में अब NDA के 112 मेंबर्स हो गए हैं।राजस्थान से भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्यप्रदेश से जॉर्ज कुरियन, बिहार से मनन कुमार मिश्रा बिना विरोध के जीत गए हैं। असम में बीजेपी उम्मीदवार रामेश्वर तेली और मिशन रंजन दास को विजेता घोषित किया गया है। महाराष्ट्र से धैर्य शील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी विजेता घोषित किए गए हैं।NCP (अजित पवार गुट) के नितिन पाटिल महाराष्ट्र से निर्वाचित हुए और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाह बिहार से निर्विरोध जीते हैं।तेलंगाना से कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी निर्विरोध चुने गए। इससे राज्यसभा में पार्टी के सदस्यों की संख्या 85 हो गई। राज्यसभा में 245 सीटें हैं, हालांकि वर्तमान में आठ सीटें चार जम्मू-कश्मीर से और चार मनोनीत की सीटें खाली हैं। सदन की मौजूदा सदस्य संख्या 237 के साथ बहुमत का आंकड़ा 119 है। आज की 11 सीटों की जीत के साथ NDA 112 सीटों तक पहुंच गया है। NDA को छह नामांकित और एक निर्दलीय सदस्य का भी समर्थन प्राप्त है।महाराष्ट्र की एक सीट पर 3 सितंबर को राज्यसभा उपचुनाव होना है।