गुंसी-उपखंड क्षेत्र के गांव सेदरिया, लुहारा, बिचपड़ी, राधागोविंदपुरा, श्रीसुरतपुरा एवं बराड़ी सहित कई गांवों में जंगली सुअरों ने आतंक मचा रखा है। सुअर किसानों की फसलों को तहस नहस कर रहे है। भारतीय किसान समाज संगठन के सदस्य भागुता गुर्जर, रामकिशन गुर्जर, सांवलराम गुर्जर, सरदार जाट, दयाराम चौधरी एवं रायचंद जाट सहित कई किसानों ने बताया कि सुअर खेतों में खड़ी फसल को नष्ट कर रहे है। उन्होंने बताया कि किसान रात रात भर जागकर फसलों की रखवाली कर उसे बचाने की कोशिश कर रहे है लेकिन फिर भी मौका मिलते ही सुअर झुंड के रूप में खेतों में घुस जाते है और फसल को नष्ट कर जाते है। तार जाली लगाकर भी किसान फसलों को नहीं बचा पा रहे है। सुअर जाली के नीचे से जमीन खोदकर खेतों में घुस जाते है। क्षेत्र में इनका इतना आतंक बढ़ चुका है कि किसान अकेले रखवाली करने से भी डर रहे है। उन्होंने बताया कि सुअरों की मूंगफली, मूंग और उड़द की फसल पर ज्यादा नजर रहती है। यदि यही हाल रहे तो किसान इन फसलों को उगाना ही बंद कर देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि किसान महासभा के नेतृत्व में किसानों ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी सुरेशकुमार हरसोलिया को ज्ञापन देकर सुअरों के आतंक से मुक्ति दिलाने का ज्ञापन दिया था लेकिन अभी तक कोई ठोस उपाय नहीं हुआ है। क्षेत्र के किसानों ने सुअरो को रेस्क्यू कर जंगलों में छोडने की प्रशासन से मांग की है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अवैध उत्खनन कर रही जेसीबी मशीन पर गुनौर एसडीएम की कारवाही
मीडिया के द्वारा अवैध उत्खनन की कुछ दिन पूर्व प्रमुखता से दिखाई गई थी खबरें
ग्राम पंचायत खलपुरा में सड़क निर्माण में चल रही जेसीबी को एसडीएम ने किया जप्त,अवैध उतखान्न करने वालों में मचा हड़कंप
गुनौर : गुनौर तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं के खिलाफ गुनौर एसडीएम कुशल सिंह की कार्यवाही। जिस पर...
વડોદરા મ્યુનિસિપલ કાઉન્સિલરે એક વિચારે તમામ ગણપતિ વિસર્જન કરતા ગણેશ ભક્તોના મનમોહી લીધા.
વડોદરા મ્યુનિસિપલ કાઉન્સિલરે એક વિચારે તમામ ગણપતિ વિસર્જન કરતા ગણેશ ભક્તોના મનમોહી લીધા.
2000 Note Withdrawn Breaking: RBI-SBI के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचे BJP नेता Ashwani Upadhyay | Latest
2000 Note Withdrawn Breaking: RBI-SBI के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचे BJP नेता Ashwani Upadhyay | Latest
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया वृक्षारोपण
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया वृक्षारोपण