राजस्थान के 6 विधानसभा सीट पर उप-चुनाव होने वाला है. बीजेपी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी. बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लग गई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल खुद प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. मदन राठौड़ और राधामोहन अग्रवाल 28 अगस्त को सलूंबर और 29 अगस्त को चौरासी विधानसभा क्षेत्र में संगठन की बैठक लेंगे. प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर के साथ ही जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे. खींवसर विधानसभा की बैठक सिंतबर के पहले सप्ताह में होगी. चौरासी और खींवसर सीट बीजेपी के लिए मुश्किल आसान नहीं है. चौरासी में BAP और खींवसर में RLP का प्रभाव है. बैठक में कार्यकर्ताओं की राय और माहौल को समझा रहा है. उम्मीदवारों के दावेदारों के बारे में फीडबैक लिया जा रहा है. बीजेपी अधिक से अधिक सदस्यता दिलाने पर जोर दे रही है. भाजपा दौसा, देवली-उनियारा और झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में बैठक कर चकी है. मदन राठौड़ का कहना है कि पार्टी एकजुट है. 200 कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. प्रदेशाध्यक्ष और प्रभारी के लिए उप-चुनाव पहली परीक्षा है. आलाकमान ने 6 में से 4 सीट जीतने की जिम्मेदारी दी है. टिकट के दावेदार एक्टिव हो जाते हैं. बड़ी संख्या में दावेदार अपने समर्थक लेकर पहुंच रहे है. उप-चुनाव की तारीख की घोषण के बाद स्थिति साफ हो जाएगा. जातीय समीकरण के आधार पर टिकट भाजपा देगी. सभी 6 सीट आदिवासी, जाट और गुर्जर बाहुल्य है. भाजपा के लिए सलूंबर सीट सबसे मजबूत है, यहां पहले ही भाजपा के विधायक थे. पिछले चुनाव में दौसा, झुंझुनूं और देवली-उनियारा सीट कांग्रेस, खींवसर आरएलपी और चौरासी विधानसभा सीट बीएपी के कब्जे में थी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बजरी से भरे डंपर वह स्लीपर बस में हुई जोरदार भिड़ंत आधा दर्जन लोगों हुए घायल
बजरी से भरे डंम्पर व स्लीपर बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर घायल...
RBI Draft Norms | Infrastructure Finance पर आए Guidelines की वजह से Pressure में रहेंगे ये Stocks
RBI Draft Norms | Infrastructure Finance पर आए Guidelines की वजह से Pressure में रहेंगे ये Stocks
12GB रैम और 120Hz डिस्प्ले वाला Motorola का से धांसू फोन हुआ लॉन्च, कमाल के हैं फीचर्स
मोटोरोला ने चीन मे अपने नए फोन Moto S50 Neo को लॉन्च कर दिया है। ये एक बजट फोन होगा जिसकी कीमत...
દાહોદ જિલ્લાના દેવગઢ બારીયા વિધાનસભાના ધારાસભ્ય શ્રી બચુભાઈ ખાબડ સાહેબને ગુજરાત સરકારમાં કૃષિ અને પંચાયતના રાજ્યકક્ષાના મંત્રીમંડળ માં સ્થાન મળતા ઉત્સાહિત કાર્યકરો
દાહોદ જિલ્લાના દેવગઢબારિયા વિધાનસભાના લોકલાડીલા ધારાસભ્ય શ્રી બચુભાઈ ખાબડ સાહેબને ગુજરાત સરકારમાં...