राजस्थान में छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी बैठकें मंगलवार से होंगी। बैठकें प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा विधानसभा क्षेत्र वार लेंगे। पहले दिन मंगलवार को देवली-उनियारा और खींवसर विधानसभा क्षेत्र और बुधवार को दौसा व झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठकें होंगी। इन बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और संबंधित जिले के बड़े नेताओं को बुलाया गया है। इनसे संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही गत विधानसभा और लोकसभा चुनाव में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के बूथवार आंकड़ों पर विशेष फोकस रखा जाएगा। किस बूथ पर कांग्रेस पार्टी को कितने वोट मिले। उसी के आधार पर चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी। संगठन को लेकर भी चर्चा होगी। जहां पद खाली हैं, वहां नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा चुनाव तैयारी को लेकर अभियान चलाने पर मंथन किया जाएगा। राजस्थान में सलूंबर और चौरासी विधानसभा में उपचुनाव तैयारी को लेकर बैठक कुछ दिनों बाद होगी। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों की तैयारी बैठकें प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा उदयपुर में ही लेंगे। इस बैठक को लेकर पार्टी ने अभी कार्यक्रम जारी नहीं किया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
થરાદ ખાતે રાજસ્થાનના મુખ્યમંત્રી અશોક ગહેલોતની ઉપસ્થિતમાં કોંગ્રેસની પરિવર્તન યાત્રા આવી પહોંચી…
થરાદ ખાતે રાજસ્થાનના મુખ્યમંત્રી અશોક ગહેલોતની ઉપસ્થિતમાં કોંગ્રેસની પરિવર્તન યાત્રા આવી...
Russia Ukraine War: यूक्रेन का पलटवार, रूस से छीने आठ गांव; राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सफलता पर जाहिर की खुशी
यूक्रेन ने दो हफ्ते से जारी अपने पलटवार में आठ गांवों को रूसी कब्जे से छुड़ा लेने का दावा किया...
ट्रेनें लेट, सड़क हादसे, जीरो विजिबिलिटी... कोहरे से ऐसे ढंक गया पूरा उत्तर भारत
ट्रेनें लेट, सड़क हादसे, जीरो विजिबिलिटी... कोहरे से ऐसे ढंक गया पूरा उत्तर भारत
જમાલપુર કાચની મસ્જિદ પાસે મેગા ડિમોલેશન
#buletinindia #gujarat #ahmedabad
राजस्थान के अधिकांश हिस्से में बादल छाए हुए है। बादलों की लुकाछिपी जारी है। प्रदेश में मानसून सक्रिय है। शनिवार को धौलपुर, भरतपुर में 6 इंच तक बरसात हुई। राजधानी जयपुर में जमकर बारिश हुई।
राजस्थान के अधिकांश हिस्से में बादल छाए हुए है। बादलों की लुकाछिपी जारी है। प्रदेश में मानसून...