जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने अपने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के तीन पूर्व अध्यक्षों को टिकट दिया है। इनमें गुलाम अहमद मीर, पीरजादा मोहम्मद सईद और विकार रसूल वानी शामिल हैं। कांग्रेस ने गुलाम अहमद मीर को अनंतनाग जिले की डूरू विधानसभा सीट से उतारा है। इसके अलावा मोहम्मद सईद को अनंतनाग विधानसभा सीट और विकार रसूल वानी को रामबन जिले की बनिहाल विधानसभा सीट से टिकट दिया है। कांग्रेस ने जिन अन्य उम्मीदवारों की घोषणा की है। उनमें पुलवामा जिले की त्राल सीट से सुरिंदर सिंह चन्नी, कुलगाम जिले की देवसर सीट से अमानुल्लाह मंटू, किश्तवाड़ जिले की इंदरवाल सीट से शेख जफरुल्लाह, डोडा जिले की भद्रवाह सीट से नदीम शरीफ, डोडा सीट से शेख रियाज और डोडा पश्चिम सीट से डॉ. प्रदीप कुमार भगत को टिकट दिया है। बता दें कि कांग्रेस ने सोमवार देर रात उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इससे कुछ घंटे पहले कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेताओं के बीच विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई थी, जिसके बाद दोनों दलों में सीट बंटवारे पर सहमति बनी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
My Apple School Sanskar Foundation celebrate National Sports Day with traditional games
My Apple School Sanskar Foundation celebrate National Sports Day with traditional games ...
अटल जन सेवा शिविर में संभागीय आयुक्त ने सुनी समस्याए। संभागीय आयुक्त ने पंचायत समिति सभागार में सुनीं आमजन की परिवेदनाएं। जिला कलक्टर टीना डाबी ने प्राप्त परिवदनाओं के निस्तारण के लिए किया आश्वस्त।
बाड़मेर, 14 नवंबर। आमजन की परिवेदनाओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के लिए गुरूवार को पंचायत...
होंडा शाइन 100 कितनी खास? 5 आसान प्वाइंट्स में समझें
बिल्ड क्वालिटी इसकी अपने राइवल्स के कंपैरिजन में 19-20 है एचएफ डिलक्स और प्लेटिना के आस पास इसकी...