पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 130 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। हालांकि पाकिस्तानी सेना ने अब तक 14 सैनिकों के मारे जाने की बात मानी है।बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक BLA ने ऑपरेशन हेरोफके तहत बूलचिस्तान में 12 अलग-अलग जगहों पर हमले किए। BLA ने रविवार देर रात हमले शुरू किए और पाकिस्तानी सेना के कई कैंप, पुलिस चौकियों को निशाना बनाया। उन्होंने कई हाईवे पर नाकेबंदी भी कर दी।BLA ने ऑपरेशन हेरोफको बलूचिस्तान पर कब्जा करने का पहला कदम बताया। बलूच ग्रुप ने इस ऑपरेशन को बूलचिस्तान की आजादी के लिए मील का पत्थर बताया है। BLA प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि यह ऑपरेशन हेरोफ का पहला फेज था। उन्होंने इसके सफल होने का दावा किया। जीयंद ने कहा कि इस ऑपरेशन में उसके अलग-अलग दस्ते के 800 लड़ाकों ने हिस्सा लिया था। उनके लड़ाकों ने बलूचिस्तान की कई सैन्य चौकियों और शिविरों को नष्ट कर दिया।उन्होंने कहा कि उनकी फिदायीन लड़ाकों की मजीद बिग्रेडने बलूचिस्तान में बेला शिविर पर 20 घंटे तक कब्जा रखा। यहां पर पाकिस्तानी सेना के 68 सैनिक मारे गए और दर्जनों घायल हुए। प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने स्थानीय पुलिस को पहले ही चेतावनी दे दी थी कि वह पाकिस्तानी आर्मी की मदद न करे। उन्होंने कहा कि पुलिस और टैक्स वसूली करने वाले 22 कर्मचारियों को अस्थायी रूप से हिरासत में लिया गया और ऑपरेशन पूरा होने पर उन्हें सही सलामत रिहा कर दिया गया।BLA ने कहा कि वह पुलिस और लेवी फोर्स को बलूचों का साथी मानता है। हालांकि, समूह ने चेतावनी दी कि पाकिस्तानी सेना की मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।