देवमुखी वागरी समाज ने निकाली कानूडा शोभायात्रा
आबराूड। श्री कृष्ण भगवान के जन्मोत्सव पर देवमुखी वागरी समाज द्वारा कानूडा शोभयात्रा निकाली गई शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई आबकारी स्थित मंदिर परिसर पहुँची। डीजे कि धुनो पर समाज कि महिलाये व पुरूष नाचते गाते अभीर गुलाल उडाते हुये नन्द के गोपाल की जय जयकारो के साथ नाचते गाते चल रहे थे वही शोभयायात्रा का शहर के लोगो ने पूष्प वर्षा कर स्वागत किया। हर साल की भांति इस साल भी देवमुखी वागरी समाज द्वारा कानूडा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। समाज के बुर्जुगो ने बताया कि हमारे देवमुखी समाज के ईष्ट देवता के रूप मे कानूडा को पूजा जाता है। समाज के लेगो द्वारा इस दिन शोभायात्रा निकाल खुशहाली के लिये मंगल कामनाएं की जाती है। उसके बाद रात्री को भजन व समाज का स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन होत है जिसमे समाज मे आपसी मनमुटाव को दूर कर सभी को एक दूसरे से गले मिलवाकर भाईचारे का संदेश दिया जाता है। इस शोभायात्रा का शहर के सभी समाजो द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाता है