नगर निगम कोटा दक्षिण के नेता प्रतिपक्ष एवं मेला समिति अध्यक्ष श्री विवेक राजवंशी ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय मेला दशहरा 2024 के भव्य आयोजन हेतु दिनांक 26.08.24 को माननीय ऊर्जा मंत्री महोदय श्री हीरालाल जी नागर ने निगम अधिकारियों और केईडीएल के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में मेला दशहरा में आने वाले व्यापारियों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करवाये जाने के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व मंे मेला व्यापारियों को विद्युत कनेक्शन केईडीएल विभाग द्वारा दिये जाते थे एवं बाद में होने वाली किसी भी विद्युत संबंधी आपदा के लिये निगम अधिकारी जिम्मेदार होते थे। ऊर्जा मंत्री महोदय ने निर्देशित किया कि इस वर्ष निगम के अधिकारी दशहरा ग्राउण्ड में लगे हुए सभी विद्युत उपकरणों, लाईनों और अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर मेला संबंधित सम्पूर्ण विद्युत व्यवस्था केईडीएल विभाग को सम्भला देंगे। मेले में विद्युत कनेक्शन केईडीएल विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया जायेगा और मेले के दौरान होने वाली विद्युत संबंधी कोई भी परेशानी अथवा आपदा को केईडीएल विभाग के अधिकारियों द्वारा बहाल किया जायेगा। साथ ही विद्युत चोरी की रोकथाम के लिये भी केईडीएल विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। इस पर निगम अधिकारियों और केईडीएल विभाग के अधिकारियों ने अपनी सहमति व्यक्त की। इससे मेले में आने वाले व्यापारियों को विद्युत संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत के लिये दो विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एक ही विभाग द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया जायेगा। बैठक में निगम के अधिशासी अभियन्ता विद्युत श्री सचिन यादव, सहायक अभियन्ता विद्युत श्री लक्ष्मी नारायण बड़ारिया, केईडीएल विभाग के तकनीकी प्रमुख श्री अनिमित्रो ढाली एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Gujarat elections: Measuring the mood of voters in farmers-dominated rural Jamnagar |TV9News
Gujarat elections: Measuring the mood of voters in farmers-dominated rural Jamnagar |TV9News
‘पवार संजय राऊतांना घेऊन मोदींना भेटले पण...’ Sharad Pawar and Sanjay Raut meet PM Narendra Modi
‘पवार संजय राऊतांना घेऊन मोदींना भेटले पण...’ Sharad Pawar and Sanjay Raut meet PM...
ઝોઝ પોલીસે બાઇક ઉપર લઈ જવાતો દારૂનો જથ્થો ઝડપ્યો.
ઝોઝ પોલીસ મથકના પી આઈ પ્રવીણ વસાવા પોતાના સ્ટાફ સાથે નાઈટ પેટ્રોલિંગમાં હતા દરમિયાન બાઇક ઉપર...